सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है और इस अड्डे पर हर दिन आपको तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं जो आपने कभी सोचा तक नहीं होता है। हंसी-मजाक के वीडियो तो खूब वायरल होते हैं लेकिन उसके अलावा आपको सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकतों और उन हरकतों का अंजाम भी देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गुस्सा दिलाने जैसा काम करता दिखता और साथ में ही उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जो कर्मा का एहसास दिला देगा।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें नजर आता है कि एक कुत्ता आराम से बैठा हुआ है। तभी एक आदमी उसके पास जाता है और उसे प्यार से गोद में उठा लेता है। इसके बाद वो उस कुत्ते से मजे लेने के चक्कर में उसे पकड़कर गोल-गोल घूमने लगता है। वो ऐसा करता है ताकि कुत्ते को चक्कर आए मगर गोल-गोल घूमने के कारण उसे खुद चक्कर आ जाते हैं और वो खुद ही पीछे की नाली में गिर जाता है। उसे अपने किए का फल तुरंत मिल जाता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं जैसी करनी वैसी भरनी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कर्मा प्लस निरमा वाशिंग पाउडर पैकेट है। तीसरे यूजर ने लिखा- बेवकूफी वाले खेल खेलो और गंदे इनाम जीतो।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चप्पल में ब्लूटूथ और पेन में माइक्रोफोन..., बिहार में परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का प्रयास, देखें Video
"नहीं पापा... नहीं", रेस्टोरेंट में 'भूत' देख दहाड़े मारकर रोने लगा बच्चा, VIDEO हुआ वायरल