1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. I Love You का आया मैसेज मगर ऐसे किया रिजेक्ट की स्क्रीनशॉट हो गया वायरल, आप भी देखिए

I Love You का आया मैसेज मगर ऐसे किया रिजेक्ट की स्क्रीनशॉट हो गया वायरल, आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है और आप जब उस स्क्रीनशॉट को देखेंगे तो खुद कहेंगे कि ऐसे कौन किसी को मना करता है भाई। आइए आपको मैसेज के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JUST_RAGHVI सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

ऐसा शायद ही कोई इंसान होगा जो आज के समय में सोशल मीडिया का यूज नहीं करता होगा। हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर मिल ही जाते हैं। बच्चे भी दिन में थोड़ी देर सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते हैं और तरह-तरह के पोस्ट देखते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर एक से बढ़कर एक पोस्ट आते होंगे और उन्हीं सब में से कई सारे पोस्ट ऐसे भी रहते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। आपने अब तक कई सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और अभी भी एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

वायरल स्क्रीनशॉट में क्या नजर आया?

अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें बस दो ही मैसेज हैं जिसमें से पहला मैसेज 'I Love You' का है। अब जब भी किसी को ऐसा मैसेज आता है तो वो हां बोलता है या फिर नॉर्मल सा मैसेज करके मना कर देता है मगर इसके मना करने का तरीका बहुत ही अलग है। I Love You के मैसेज का रिप्लाई देते हुए इस शख्स ने लिखा, 'I am not interested but I salute your choice.' इस शख्स ने मना तो कर दिया मगर साथ में अपनी तारीफ भी की और शायद ही आज तक इस तरह के किसी ने किसी को मना किया होगा। इसी कारण स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो स्क्रीनशॉट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Just_Raghvi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'रिस्पेक्ट के साथ मना कर दिया' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह मना भी करो और दिल भी जीत लो। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे कौन रिजेक्ट करता है किसी को। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी न में हां है। एक और यूजर ने लिखा- बहुत ही प्रोफेशनल रिजेक्शन।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आखिर किस महान इंसान के दिमाग में आया होगा ऐसा ख्याल? शादी का कार्ड जरा आप भी देखिए

इंडिया में जुगाड़ की कोई सीमा नहीं है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक नया Video