A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक रेस्टोरेंट में अचानक घुस गया बंदर, उसके बाद वहां के स्टाफ ने जो किया, वो आप भी देखें

एक रेस्टोरेंट में अचानक घुस गया बंदर, उसके बाद वहां के स्टाफ ने जो किया, वो आप भी देखें

किसी रेस्टोरेंट का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया और उसके बाद आपको लोगों का कमेंट बताएंगे।

Monkey- India TV Hindi
Image Source : SORA AI प्रतीकात्मक फोटो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसा जगह है जहां कंटेंट की कमी कभी नहीं होती है। सुबह से लेकर शाम तक लोग यहां तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं। हर कोई अपने मुताबिक सबसे बेस्ट या फिर सबसे ज्यादा यूनिक वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं। इसके बाद अगर इंटरनेट की जनता को भी वो पोस्ट अनोखा या फिर बेस्ट लगता है तो फिर वो वायरल हो ही जाता है। आपने भी अपनी फीड पर एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और फोटो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

रेस्टोरेंट में घुस गया बंदर

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें बताने के लिए बहुत कुछ तो नहीं है लेकिन जो है, वो अलग तो है। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदर किसी रेस्टोरेंट में घुस गया है। अब आमतौर पर जब भी ऐसा कुछ होता है, बंदर कहीं घुसता है तो लोग उसे भगाने की कोशिश करते हैं या फिर खुद कहीं छिप जाते हैं। मगर यहां पर अलग हुआ। वहां के किसी कर्मचारी ने उसे खाने के लिए एक प्लेट में कुछ दे दिया जिसे बंदर बहुत ही आराम से बैठकर खाते हुए नजर आ रहा है। उस कर्मचारी ने उसकी परेशानी को समझा और ऐसा व्यवहार किया जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक छोटा बंदर एक रेस्टोरेंट में घुस गया और रेस्टोरेंट के स्टाफ ने बहुत ही प्यार से उसे नाश्ता दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोंकेश और डोगेश, दोनों को न नहीं बोलने का, क्या न नहीं बोलने का। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा, बंदर बहुत अच्छा व्यवहार कर रहा है। तीसरे यूजर न लिखा- वाह क्या एटीट्यूड है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बागपत युद्ध के बाद अब पेश है मथुरा का 'लस्सी युद्ध', ग्राहक को लेकर लड़ गए दुकानदार, Video वायरल

लोग कहां से ले आते हैं ऐसा दिमाग, नकल के लिए किया ऐसा जुगाड़ कि आप भी हैरान हो जाएंगे