1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोग कहां से ले आते हैं ऐसा दिमाग, नकल के लिए किया ऐसा जुगाड़ कि आप भी हैरान हो जाएंगे

लोग कहां से ले आते हैं ऐसा दिमाग, नकल के लिए किया ऐसा जुगाड़ कि आप भी हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 29, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 12:51 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप जैसे ही देखेंगे, आपकी आंखें कुछ देर के लिए खुली रह जाएंगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/JEEJAJI

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी हर तरह के वीडियो देखे ही होंगे। आपने इसके साथ ही साथ ऐसे भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी ड्रामा, कभी डांस तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है। सभी तरह के वीडियो देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक एग्जाम बोर्ड नजर आता है। वो पूरा काला है। उस बोर्ड को दिखाने वाला बंदा ऊपर एक जगह पर क्लिक करता है जहां पर एक बटन था। अब बटन दबने के तुरंत बाद उस एग्जाम बोर्ड के अंदर से लाइट जलती है और तब पता चलता है कि बंदे ने एग्जाम बोर्ड के अंदर एक फोन को फिट किया हुआ है जिसे दूसरी जगह लगे बटन को दबाकर चालू कर सकते हैं। फोन ऑन होने के बाद उसमें सब कुछ साफ-साफ दिखता है और बोर्ड के ऊपर से ही उस फोन को अच्छे से कंट्रोल किया जा सकता है। अब ये जुगाड़ किसने किया, ये तो नहीं पता मगर वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर JEEJAJI नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार 400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इसका नंबर भेजो। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको ले जाकर भी फेल हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- कितने का है भाई? चौथे यूजर ने लिखा- भाई दे दे यार मुझे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस प्यारी बच्ची की बातें आप सभी का जीत लेंगी दिल, Video भी आएगा आपको पसंद

हे भगवान ये तो लड़कों के साथ नाइंसाफी हो रही है! मेकअप का Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।