1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसान का खाली दिमाग जुगाड़ का घर होता है, अब एक नया Jugaad हो रहा है वायरल

इंसान का खाली दिमाग जुगाड़ का घर होता है, अब एक नया Jugaad हो रहा है वायरल

कई लोग जुगाड़ करने में बड़े माहिर होते हैं और उनके जुगाड़ को देखकर ही लगता है कि खाली दिमाग शैतान का घर हो या फिर न हो, मगर जुगाड़ का घर जरूर होता है। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको वो बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REALTOFANOJHA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में ऐसे कई सारे लोग हैं जो खाली समय में कुछ न कुछ अतरंगी सोचते रहते हैं और उनकी इसी सोच से एक से बढ़कर एक जुगाड़ पनपते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आप यह जरूर जानते होंगे कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर यह सब खूब वायरल होता है। कभी दिखता है कि किसी ने घर पर ही कूलर बना लिया है तो कभी जुगाड़ वाला नाव बना लेता है। कोई धूप से बचने के लिए अतरंगी जुगाड़ बनाता है तो कोई कुछ और जुगाड़ बनाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक नया जुगाड़ वायरल हो रहा है जिसे मस्ती करने के लिए बनाया गया है। आइए आपको उस मस्ती वाले जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

शख्स ने क्या जुगाड़ बनाया है?

आप सभी ने पहिए वाली कुर्सी तो देखी ही होगी। आमतौर पर ऑफिस में यही वाली कुर्सी होती है तो इसके अलावा कई लोग अपने घर पर भी अपने लिए ऐसी ही कुर्सी रखते हैं क्योंकि ये बड़े आरामदायक और मजेदार होता है। अब एक शख्स ने ऐसी ही कुर्सी के पहियों से मस्ती करने वाला जुगाड़ खोजा है। वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी ने दो कुर्सियों के पहिए रख लिए हैं और उस उन पर खड़ा हो गया है। उसके डंडे को उसने पैंट के अंदर डाल दिया है ताकि बैलेंस करना आसान हो जाए। अब वो उन पहियों पर खड़ा होकर मजे से स्केटिंग कर रहा है। अतरंगी जुगाड़ होने के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ऑफिस की कुर्सी भी रेसिंग शूज बना गई, फालतू पड़ी थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं री-यूज। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, क्रिएटिविटी अपने चरम पर चल रही है अभी तो। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा जुगाड़ है पर कंट्रोल करना मुश्किल लगता है। चौथे यूजर ने लिखा- यह कुछ देर बाद तो गिर जाएगा। एक और यूजर ने लिखा- बहुत क्रिएटिव जुगाड़ है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बालकनी तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा आज तक नहीं देखा होगा, वायरल Video जरा आप भी देखिए

ये देखो ज़ीरो सिविक सेंस का एक नया उदाहरण, Video हो रहा है खूब वायरल