1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान नहीं टंकिस्तान है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

पाकिस्तान नहीं टंकिस्तान है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐसा नजारा आपने भी शायद ही देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है, लगभग वो सभी आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएंगे। अगर किसी घर के बड़े सोशल मीडिया पर नहीं हैं तो वहां के बच्चे आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कुल मिलाकर बात यह है कि आजकल हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है और आप भी शायद करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

इस वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स बहुत सारे घरों को दिखा रहा है। वीडियो को किसी एक घर के छत से रिकॉर्ड किया गया हो तो वीडियो में दूसरे घरों के भी छत ही नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा बंदा वहां के मौसम देखने के लिए नहीं बल्कि घरों की छतों पर रखे टंकियों को देखने को बोल रहा है। वीडियो में जहां तक नजर जा रही है, सिर्फ और सिर्फ टंकियां ही नजर आ रही हैं। एक-एक घर पर कई सारी टंकियां रखी हुई हैं और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vijay_haryana.20 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में शख्स ने पूछा था कि ये किस जगह का सीन हो सकता है तो लोगों ने भी खूब कमेंट किया है। अधिकतर लोगों ने कमेंट में पाकिस्तान का नाम लिखा है। एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तान नहीं टंकिस्तान है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मेरा गांव है यहां लाइट हफ्ते में एक दफा आती है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई की हरकत देख दुल्हन नहीं रोक पाई अपनी हंसी, Video देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं! भाई ने इस बात को आज सच कर दिया, देखें Video