A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल ही तोड़ दूंगा! टीचर को धमकाते छोटे बच्चे का प्यारा Video हो रहा खूब वायरल, आप भी देखिए

स्कूल ही तोड़ दूंगा! टीचर को धमकाते छोटे बच्चे का प्यारा Video हो रहा खूब वायरल, आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो आपको प्यारा जरूर लगेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या देखने को मिला जो इतना वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MICCHAMASALA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में सोशल मीडिया हर इंसान की लाइफ का हिस्सा बन गया है और ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जो सोशल मीडिया से दूर रहते हों वरना बच्चे तक आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर पोस्ट करते हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हीं कंटेंट को देखकर अपना टाइम पास करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे और वीडियो बनाकर पोस्ट नहीं करते होंगे तो भी देखते तो होंगे ही। आपकी फीड पर भी वायरल कंटेंट आते होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत बच्चे की धमकी से होती है जो वो अपने टीचर को दे रहा है। बच्चा भोजपुरी में धमकी दे रहा है। आइए आपको हिंदी में बताते हैं कि वो क्या धमकी देता है। वो बच्चा बोलता है, 'मैं स्कूल ही तोड़ दूंगा।' यह सुनकर टीचर प्यार से बोलता है कि क्या मेरा स्कूल तोड़ दोगे और बच्चे अपनी बात पर टिका था कि तोड़ दूंगा-तोड़ दूंगा। टीचर फिर प्यार से बोलता है कि अरे मत तोड़ना है। इसके बाद वो एक दूसरे बच्चे के उसे पकड़कर लाने को बोलता है और धमकी देने वाले बच्चे के पास आने पर बोलता है, 'ये बताओ, मैं पढ़ने के लिए बोलता हूं तो गुस्सा होते हो।' वहीं बच्चा धीमी आवाज में फिर से स्कूल तोड़ने की बात करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @micchamasala नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आपने भी बचपन में कोई ऐसी धमकी स्कूल में दी थी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बड़ा ही खतरनाक बच्चा है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- खतरनाक बच्चा है, तोड़ देगा, रंगबाजी कर रहा है, छोड़ेगा नहीं। वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

50 हजार की IPL टिकट में क्या-क्या सहूलियत मिलती है? शख्स ने Video बनाकर सब कुछ बताया

जूते छिपाने का इतना खतरनाक तरीका आज तक नहीं देखा, जानें लड़की ने कहां छिपाया