1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो रील का चक्कर, महिला ने सिर पर जलता चूल्हा रखकर बनाया Video जो हुआ वायरल

ये देखो रील का चक्कर, महिला ने सिर पर जलता चूल्हा रखकर बनाया Video जो हुआ वायरल

कुछ लोग रील के चक्कर में ऐसी हरकतें कर देते हैं कि उसे देखकर हैरानी भी होती है और हंसी भी आती है। आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/KALPANAKUMARIOFFICIALL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक गजब का प्लेटफॉर्म है और इस गजब के प्लेटफॉर्म पर जितने समझदार लोग दिखते हैं, उतने ही अतरंगी लोग भी नजर आते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हमारी बातों से जरूर ही सहमत होंगे और आप समझ होंगे कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि हर दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग अतरंगी हरकतें करते दिखते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर खूब तरह की रील्स देखी होंगी और कुछ आपको बहुत ही पसंद भी आए होंगे मगर क्या आपने कभी किसी महिला को सिर पर जलता चूल्हा रखकर डांस करते हुए देखा है? हैरान हो गए, मगर वायरल हो रहे वीडियो में तो ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में दिखता है कि क महिला ने जलते हुए चूल्हे को सिर पर रख लिया है और उसके ऊपर बर्तन भी चढ़ा हुआ है। अब महिला उस चूल्हे को सिर पर बैलेंस करते हुए डांस कर रही है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kalpanakumariofficiall नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लोगों ने अलग-अलग इमोजी के जरिए रिएक्ट किया है। किसी ने दिल वाली इमोजी, किसी ने फायर वाली इमोजी और किसी ने हैरान होने वाली इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कॉर्पोरेट जॉब करने वालों से नहीं देखा जाएगा ये Video, पुताई वाले की बात सुनकर दिल टूटना पक्का है

बेटी के मॉइस्चराइजर की कीमत जान बाप के उड़े होश, पूरा Video आपको भी कर देगा हैरान