आज के इस समय में जब कोई बोलता है कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है तो लोगों के लिए यह बात मानना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर होंगे और दिन में कुछ देर वहां बिताते भी होंगे। आप जब भी ऑनलाइन जाते होंगे तो तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और कंटेंट देखते होंगे। उनमें से कई सारे ऐसे भी होते होंगे जो बहुत अलग या फिर फनी होने के कारण वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो हंसा देने जैसा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला नाले में गिर गई है और बाहर निकलने की कोशिश कर रही है। वो कैसे गिरी, यह तो नहीं पता क्योंकि वीडियो उसके निकलने की कोशिश करते समय रिकॉर्ड किया गया। अब वो महिला अभी निकलने की कोशिश ही कर रही थी कि तभी दूसरी महिला उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़ती है मगर अचानक से वो खुद ही नाले में गिर जाती है। इसी कारण से वीडियो वायरल हो रहा है कि मदद करने गई मगर खुद उसी नाले में गिर गई।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mohit_rajput_652 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 88 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने हंसने वाली इमोजी के साथ ही कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- दूसरी क्यों कूद गई नाले में। दूसरे यूजर ने लिखा- पुनीत के करीबी हैं सभी। तीसरे यूजर ने लिखा- आ गया स्वाद। चौथे यूजर ने लिखा- गई भैंस पानी में। एक अन्य यूजर ने लिखा- दूसरी भी गई पानी में। इसके अलावा कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्कूटी मोड़ रहा था शख्स और तभी भागते हुए आया कुत्ता और काट लिया, Video वायरल
यही देखना बाकी रह गया था शायद, ट्रेन का वायरल Video देखिए, हो जाएंगे हैरान