A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'प्यार में आदमी कुछ इसी तरह पागल हो जाता है', घर के बाहर लगे AC एग्जॉस्ट पर बैठकर गर्लफ्रेंड से चैट करते दिखा युवक

'प्यार में आदमी कुछ इसी तरह पागल हो जाता है', घर के बाहर लगे AC एग्जॉस्ट पर बैठकर गर्लफ्रेंड से चैट करते दिखा युवक

प्यार में लोगों के दीवानेपन को दर्शाता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों ने कहा कि प्यार में लोग अक्सर ऐसी हरकतें करते हैं जो दूसरों के समझ से परे होती हैं।

घर के बाहर AC यूनिट पर बैठा शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA घर के बाहर AC यूनिट पर बैठा शख्स

"प्यार में आदमी कुछ इस तरह पागल हो जाता "है"—यह कहावत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस आदमी पर सटीक बैठती है, जो घर के बाहर लगे एयर कंडीशनर (AC) की एग्जॉस्ट यूनिट पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से चैट करता नजर आया। युवक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को समझ में आया कि एक पुरुष प्यार में किस हद तक जा सकता है।

AC की बाहरी यूनिट पर बैठा युवक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक AC की बाहरी यूनिट पर बैठा हुआ है और वह अपने फोन में लगा हुआ है। इसे देखने के बाद लोगों के मन में एक ही विचार आ रहा है। वह यह है कि जिस तरह वह फोन पर पूरी तन्मयता से लगा हुआ है, उसे देखकर यहीं लग रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से चैट कर रहा है। इस नजारे को घर के सामने रहने वाले एक पड़ोसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक की यह हरकत न केवल जोखिम भरी है, बल्कि यह भी दिखाती है कि प्यार में लोग अक्सर ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो सामान्य तौर पर समझ से परे होती हैं।

बंदे ने गर्मी में भी प्यार की ठंडक ढूंढ ली

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "यहां मुझे कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा।" इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इस पर अपने मजेदार कमेंट्स किए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई को AC की ठंडी हवा चाहिए थी या गर्लफ्रेंड की गर्म बातें?" वहीं, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "गर्मी में भी प्यार की ठंडक ढूंढ ली!" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "प्यार में इतना जोखिम? भाई, जरा संभल के!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें

कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस