1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जन्माष्टमी पर विदेशी युवक ने भारतीयों को कुछ ऐसे दी बधाई, लोग बोले- पिछले जन्म में पक्का सनातनी होगा ये भाई

जन्माष्टमी पर विदेशी युवक ने भारतीयों को कुछ ऐसे दी बधाई, लोग बोले- पिछले जन्म में पक्का सनातनी होगा ये भाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक विदेशी शख्स भारत के लोगों को जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई संदेश दे रहा है।

विदेशी युवक ने भारतीयों को दी जन्माष्टमी की बधाई- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ONU_SPECIAL_AFRICA विदेशी युवक ने भारतीयों को दी जन्माष्टमी की बधाई

जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पवित्र पर्व, भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोशल मीडिया के इस जमाने में भारत की संस्कृति ना सिर्फ भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में भी अपनी जड़ें जमा रही है और इस बात का सुबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो है, जिसमें एक अफ्रीकन शख्स भारतीयों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहा है और कृष्ण भक्ति का गीत गा रहा है।

अफ्रीकी शख्स ने भारतीयों को दी जन्माष्टमी की बधाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अफ्रीकन शख्स कैमरे की तरफ देखते हुए भारत के लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दे रहा है। वीडियो में उसे "यशोमति मइया से बोले अफ्रीका वाला, कृष्णा भी काला, मैं भी काला" गाना गाते देखा जा सकता है। इसके साथ ही वह अफ्रीकन शख्स भारत के लोगों को "Happy Janmashtami to all my Indian brothers and sisters. They call me OnuSpecial from Africa" बोलता है। फिर वह कहता है कि हैलो! छोरो, राधे-राधे बोलो, जय श्री कृष्णा।

वीडियो देख खुश हो गया लोगों का दिल

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'OnuSpecial' के नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग भाव-विभोर हो गए। कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि यह युवक अपने पिछले जन्म में जरूर पक्का सनातनी रहा होगा। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर दिल खुश हो गया कि हमारी संस्कृति को इतने प्यार से अपनाया जा रहा है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "OnuSpecial का यह संदेश हमें याद दिलाता है कि प्रेम और भाईचारा किसी सीमा को नहीं मानता।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

आजादी के मौके पर हिल्स और सूट पहने लड़के ने डांस करते हुए बनाया रील, लोगों ने कहा- देश मांग रहा इसकी कुर्बानी

15 अगस्त पर इन लड़कों का परफॉर्मेंस देख हिला लोगों का दिमाग, स्वर्ग में बैठे गांधी जी भी पड़ गए सोच में