सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां दुनिया भर की अतरंगी, अनोखी और हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी ऐसे कई पोस्ट आए होंगे जिन्हें देखने के बाद आपकी आंखें खुली रह गई होंगी या फिर आपका दिमाग चकरा गया होगा। लोगों को जब कभी भी कुछ ऐसा दिखता है तो वो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ही देते हैं। अभी भी ऐसा ही हुआ और एक फोटो सोशल मीडिया पर नजर आई। उसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए आपको वायरल फोटो के बारे में बताते हैं।
वायरल फोटो मे क्या दिखा?
अभी जो फोटो वायरल हो रही है वो किसी बाथरूम के अंदर की है। बाथरूम में बाईं तरफ नजर आ रहा है कि वहां पर हाथ धोने के लिए हैंड बेसिन लगा हुआ है। उसी बाथरूम में इंडियन कमोड भी लगा हुआ है लेकिन उसकी जगह ही फोटो वायरल होने का कारण है। दरअसल हैंड बेसिन की सेम हाइट पर उसी बेसिन के बगल में शख्स ने इंडियन कमोड को लगा दिया है। दोनों एकदम बराबर में है और इसी कारण से फोटो वायरल हो रही है। आपने भी आज से पहले ऐसा कुछ शायद ही देखा होगा।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RituRajIN नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। उस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंजीनियर फरार है, पैसे लेने भी नहीं आ रहा।' खबर लिखे जाने तक फोटो को कई लोगों ने देखा है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कमाल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- इसके कॉलेज को भी बैन करना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- अब वो आएगा भी नहीं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़की ने रोते हुए बनाई ऐसी रील कि लड़के हंसते हुए करने लगे रिप्लाई, देखें Video
दोस्ती निभाना इस बच्चे को बखूबी आता है, बातें सुनकर आप भी मासूमियत की करेंगे तारीफ