1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'सास' शब्द सुनते ही बहु के बदल गए भाव, कह दी ऐसी बात कि Video हुआ वायरल

'सास' शब्द सुनते ही बहु के बदल गए भाव, कह दी ऐसी बात कि Video हुआ वायरल

एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में महिला क्या बोल रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप सभी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको एक बात तो पता ही होगी कि हर दिन लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहेत हैं। इंसान ने अपनी आंखों से जो चीजें नहीं देखी होती हैं या फिर जिस चीज की कल्पना नहीं की होती है, वो सब कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है क्योंकि दुनिया के किसी कोने में तो कुछ ऐसा होता है जिसे लोग पोस्ट कर देते हैं। उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता हुआ मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सास से भड़की हुई है बहु

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला जो शायद पुलिसकर्मी हो सकती है, वो एक महिला से उसके ससुराल के लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुछ रही है। वो वीडियो में दिखने वाली महिला से पूछता ही कि वो अपने पति पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती है जिसके जवाब में वो हामी भरती है। इसके बाद वो उसके ससुर पर कार्रवाई के लिए पूछती है तो महिला बोलती है, 'पापा पर भी नहीं चाहती, पापा हैं ये।' इसके बाद उसकी सास की बारी आती है। सास पर कार्रवाई का सवाल सुन पहले महिला अपनी सास को देखती है और इसके तुरंत बाद उस महिला के हाव-भाव बदल जाते हैं और बोलती है कि इन्हें तो टाइट कर दो।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ओ भाई ये क्या था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सास शब्द सुनते ही भाव बदल गए, टेट कर दो। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा सास समाज डरा हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने तो इंजीनियरिंग की सारी सीमाएं तोड़ दी...! वायरल Video देख लोग हुए हैरान और किए ऐसे कमेंट

कभी ये शख्स करता था लाखों की सैलरी वाली जॉब, अब बना Zomato डिलीवरी बॉय, कहानी सुन हर कोई हो जाएगा जज्बाती