1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान की तो कोई इज्जत ही नहीं है भाई, इंडिया के जीतते ही लोग इस तरह ले रहे हैं मजे

पाकिस्तान की तो कोई इज्जत ही नहीं है भाई, इंडिया के जीतते ही लोग इस तरह ले रहे हैं मजे

कल इंडिया ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया और उसके बाद का काम सोशल मीडिया की जनता कर रही है। एक से बढ़कर एक मीम बनाकर लोग पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके फैंस के मजे ले रहे हैं। आइए आपको सभी के बारे में बताते हैं।

Memes on Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : X/REALWAHIDAAFG & FHZADRAN पाकिस्तान पर जमकर बन रहे हैं मीम्स

कल यानी 28 सितंबर का दिन या फिर यूं कहें की कल की रात इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस तो याद रखेंगे ही, साथ में पाकिस्तान वाले भी जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएंगे जब इंडियन क्रिकेट टीम ने उन्हें हराते हुए एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट के मैदान पर तो इंडियन टीम ने पाकिस्तान को हराकर अपना काम कर दिया। अब उसके बाद का काम फैंस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मैच के बाद से अब तक खूब सारे मीम्स देखने को मिले और सभी मीम्स में पाकिस्तान के क्रिकेटर और उनके फैंस की जमकर उड़ रहा है। आइए आपको भी उन वायरल मीम्स के बारे में बताते हैं।

1. सोशल मीडिया पर जीता पाकिस्तान

पहली जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें ट्रंप दिख रहे हैं और उनके साथ शहबाज शरीफ और असमी मुनीर दिख रहे हैं। इस इमेज को शेयर करते हुए लिखा है, 'ट्रंप ने शहबाज शरीफ और असीम मुनीर को उनकी सोशल मीडिया जीत पर बधाई दी।

2. उसैन बोल्ट से तेज पाकिस्तान फैंस

एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पाकिस्तानी फैन को हार पर रिएक्ट करने के लिए बुलाता है मगर वो वहां से निकल जाता है। इस पर वो शख्स बोलता है, 'मैं आपको पहले ही बता रहा हूं, उसैन बोल्ट से तेज पता है कौन भागता है, पाकिस्तानी फैन, मैच हारने के बाद।'

3. ये हार पाक आर्मी के नाम

एक और मीम वायरल हो रही है जिसमें नजर आता है कि पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा PC के लिए बैठे हुए हैं और लिखा है, 'हम इस हार को पाक आर्मी को संपर्तित करते हैं, वो भी कभी नहीं जीते और हम भी।'

4. पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी

अगला मीम मोहसिन नक़वी पर बना है जिसमें वो एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर भागते हुए दिख रहे हैं। इसमें लिखा है, 'भारत ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से एशिया कप लेने से इनकार कर दिया, तो वो ट्रॉफी लेकर स्टेडियम से चले गए। ये कैसी मसखरी है?'

5. पाकिस्तान का अवार्ड गधा

एक और मीम वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान के बीच में खड़े हैं और जीतने के बाद अवार्ड को हाथ में लिए खुश नजर आ रहे हैं मगर अवार्ड के तौर पर उनके हाथ में कोई कप नहीं बल्कि एक गधा है।

यहां देखें कुछ अन्य वायरल मीम

ये भी पढ़ें-

दीदी को सब्र का फल जल्दी ही मिल गया! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

हमेशा गरीब के साथ ही बुरा होता है! शख्स के संग हुए फ्रॉड का Video हुआ वायरल, आप भी देखें