A
Hindi News वायरल न्‍यूज चचा के हाथ में लौकी देख बंदे ने पूछा सवाल, जवाब सुन लोग बोले- 'ताऊ हरियाणा के होंगे'

चचा के हाथ में लौकी देख बंदे ने पूछा सवाल, जवाब सुन लोग बोले- 'ताऊ हरियाणा के होंगे'

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उसके दो कारण हैं। पहला कारण तो लौकी है और दूसरा कारण ताऊ का जवाब है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Lauki, sabse lambi launki, bottle gourd, longest bottle gourd- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर तमाम अनोखी चीजें देखने को मिलती ही रहती हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे जहां आप देखते होंगे कि दुनिया में जितनी भी अतरंगी या फिर अनोखी चीज है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग कई सारे वीडियो नजर आते हैं और उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो दो कारणों से वायरल हो रहा है। आइए आपको दोनों कारण के बारे में बताते हैं और फिर उस वीडियो को देख लोगों ने क्या कहा, वो भी बताते हैं।

चचा का वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक चचा अपना हाथ में लंबी सी लौकी लेकर जा रहे हैं। उनके पास जो लौकी है, वो बहुत ही लंबी है और हर जगह आपको उस आकार की लौकी देखने को नहीं मिलेगी। अब वो देखने के बाद एक शख्स जो वीडियो बना रहा था, वो हैरान होकर उन चचा से पूछता है कि वो लौकी है? अब उस आदमी ने तो हैरान होकर पूछा मगर चचा ने उसका उल्टा जवाब ही दिया। चचा ने सवाल सुनने के बाद बोला, 'नहीं भिंडी है।' यही वो दो कारण हैं कि वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gaonkakisankisan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 31 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद खूब सारे कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा- ताऊ हरियाणा के होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- जिंद के लगते हैं अकंल। तीसरे यूजर ने लिखा- ये भाषा हरियाणा के कैथल की है। वहीं अमेजन प्राइम ने लौकी को लेकर कमेंट किया- प्रधान जी आपका लोकेशन जानना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा- फुलेरा के नए प्रधान जी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अब ये महापुरुष कौन है भाई? वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, देखें Video

होटल में जाने वालों ये Video आपके भले के लिए है, देखने के बाद हैरान होना तय है