A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सैयारा देख थिएटर में ही फूट-फूटकर रोने लगी लड़की, आंसू पोछ मनाता रहा बॉयफ्रेंड, GF को रोता देख खुद भी हो गया इमोशनल

सैयारा देख थिएटर में ही फूट-फूटकर रोने लगी लड़की, आंसू पोछ मनाता रहा बॉयफ्रेंड, GF को रोता देख खुद भी हो गया इमोशनल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल मूवी देखने के बाद भावुक हो गया। गर्लफ्रेंड तो थिएटर में ही फूट-फूटकर रोने लगी, जिसे उसका बॉयफ्रेंड मनाते हुए नजर आया।

लड़की को चुप कराते नजर आया लड़का- India TV Hindi
Image Source : X/@HP_VAGHELA523 लड़की को चुप कराते नजर आया लड़का

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इतना ही नहीं, इस मूवी ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया बल्कि दर्शकों के दिलों की गहराई तक को भी छू लिया। इस फिल्म को ज्यादातर देखने वाला वर्ग तकरीबन 15-30 साल का है, जो इस मूवी को देखने के बाद इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म देखने गए दर्शकों के कई रोमांचक किस्से भी सामने आए, जहां कोई इस फिल्म को देखने के बाद इतना दुखी हुआ कि उसने अपना आपा खो दिया। ऑडियंश इस मूवी को देखने के बाद कत्तई बांवली होती जा रही है, जिसके वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चारों ओर छाए हुए हैं।

थिएटर में मूवी देखने गए कपल का वीडियो हुआ वायरल

हाल में ही थिएटर में मूवी देखने गए एक कपल का ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कपल मूवी देखने के बाद काफी गम में डूबा हुआ है। लड़की तो फफक-फफक कर रो रही है। वहीं, लड़की का बॉयफ्रेंड उसके आंसुओं को पोंछकर उसे मनाते हुए नजर आ रहा है। साथ ही वह लड़की को चुप हो जाने के लिए बोल रहा है, लेकिन लड़की की आंखों से आंसुओं का सैलाब बह रहा है। लड़की है कि चुप होने का नाम ही नहीं ले रही है। अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसे रोता देख लड़का भी मायूस हो जाता है और अपने जज्बातों पर कंट्रोल करते हुए अपनी आंखें पोंछता है।

फिल्म को लेकर युवाओं के बीच गजब का क्रेज

थिएटर में मूवी देखने गए इस कपल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HP_Vaghela523 नाम के यूजर ने शेयर किया है। बता दें कि 'सैयारा' मूवी को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। इस रोमांटिक-म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ने अपनी जबरदस्त स्टोरी और शानदार गानों से युवाओं के बीच गजब का क्रेज पैदा कर दिया है। इस फिल्म का असर स्क्रीन से लेकर थिएटर में आए दर्शकों तक भी देखने को मिल रहा है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

‘सैयारा’ फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी प्यार, दर्द और उम्मीद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में कामयाब रही है। फिल्म का टाइटल ट्रैक और अन्य गाने पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, और लोग इसकी तुलना ‘आशिकी 2’ और ‘रॉकस्टार’ जैसी क्लासिक रोमांटिक फिल्मों से कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “सैयारा का जादू ऐसा है कि थिएटर में लोग अपने इमोशंस रोक ही नहीं पा रहे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लगता है बॉयफ्रेंड्स को अब थिएटर में टिश्यू बॉक्स लेकर जाना पड़ेगा।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'पापा पुलिस में हैं, गोली मार दूंगा', टीचर ने दिया होमवर्क तो बच्चे ने धमकाया, क्लास के 'लिटिल डॉन' का Video वायरल

पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, रूह कंपा देगा यह वायरल Video