1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: पैरलल वर्ल्ड में लंका दहन करते दिखाई दिए बजरंगबली, AI की रामायण देख यूजर्स बोले- 'जय श्रीराम'

Viral Video: पैरलल वर्ल्ड में लंका दहन करते दिखाई दिए बजरंगबली, AI की रामायण देख यूजर्स बोले- 'जय श्रीराम'

AI Ramayana Video: सोशल मीडिया पर एक AI वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भगवान हनुमान को पैरलल वर्ल्ड में लंका दहन करते देखा गया। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

ai video ramayana, ai video lanka dhana, Ramayana in ai, Ramayana ai video, parallel world Ramayana,- India TV Hindi
Image Source : IG/@OYEMOX सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।

AI Ramayana Video: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के सफलतम प्रयोगों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। फेसबुक और वॉट्सएप की तरह ही अब AI भी दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है। हाल ही में हमने आपको AI की रामायण में वानरसेना को रामसेतु का निर्माण करते हुए दिखाया था। मगर, अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में AI ने बजरंगबली को पैरलल वर्ल्ड में लंका दहन करते दिखाया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में खूब जयकारे भी लगाए। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @oyemox नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक लड़का लंका में प्रवेश कर चुका है और राक्षसों के बीच खड़े हनुमान जी को दिखा रहा है। एआई वीडियो में लड़के ने सैनिकों को हनुमान जी की पूंछ में आग लगाते हुए भी दिखाया है। इसके बाद शख्स ने हनुमान जी को लंका दहन करते दिखाया। इस वीडियो में धू—धूकर जलती लंका का नजारा देख यूजर्स भी काफी हैरत जता रहे हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि, 'स्क्रॉल करते—करते त्रेतायुग में आ गया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'नेक्स्ट आप दिवाली में अयोध्या पहुंच जाओ रामजी के दर्शन भी हो जाएंगे और अयोध्या में त्योहार भी एक्सपीरिएंस कर लेंगे।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई इसके बाद द्वापर युग में ले चलेगा प्लीज़।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जल्दी वहां से भागो नहीं तो रावण पकड़ लेगा।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
पैरलल वर्ल्ड में 'रामसेतु' बनाती दिखी वानरसेना, AI ने दिखाया रामायण काल का ये Video, देखकर चौंक जाएंगे आप 
 

ऐसी लड़की से भगवान बचाए ! शादी तोड़कर लड़के से मांग रही गले लगाने की फीस, नखरे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे