AI Video: आपने इंटरनेट पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कारनामे तो देखे ही होंगे। जहां एक ओर इस उन्नत तकनीक का उपयोग लोग अपने जरूरी कामों के लिए कर रहे हैं तो वहीं, कई लोग इसका उपयोग टाइम मशीन की तरह कर इतिहास में हुई घटनाओं को देखने के लिए भी कर रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें पैरलल वर्ल्ड में वानरसेना लंका जाने के लिए रामसेतु का निर्माण कर रही है। AI द्वारा बनाए गए इस वीडियो में आपको एक लड़का भी दिखाई देगा जो पूरी घटना का लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।
AI ने दिखाया रामायण काल का नजारा
इंस्टाग्राम पर इस AI वीडियो को @oyemox नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में लड़का कहता है— बहुत बड़ी प्रॉब्लम हो गई है। हम ये समुद्र कैसे पार करेंगे ?' तभी एक वानर आकर कहता है, 'प्रभु राम हैं तो क्या चिंता।' वीडियो में दिख रहा शख्स काफी व्याकुल होता है और भगवान राम को समुद्र से मदद मांगते हुए दिखाता है। इसके बाद आगे वो बताता है कि, 'अब नल और नीर ही कुछ कर सकते हैं They are good builders.' तभी सभी वानर भगवान राम का नाम पत्थर पर लिखकर समुद्र में डाल-डालकर रास्ता बनाते हैं। वीडियो में नन्हीं गिलहरी भी अपना योगदान देते हुए दिखाई देती है। इसके बाद पूरी वानरसेना उन्हीं पत्थरों पर चलकर भगवान राम के नाम का जयकारा लगाकर आगे बढ़ती है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद लाखों लोगों ने इसे लाइक किया। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई अब तुम कोई दिन पक्का रुला दोगे।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये खत्म नहीं होना चाहिए भाई आगे भी देखना है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'स्क्रॉल करते-करते त्रेतायुग पहुंच गया।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'भाई तुम जो बना रहे हो ना क्रिएटिविटी इसको कहते हैं ये तुम्हारे छोटे छोटे कदम तुमको एक बड़ा सा डायरेक्टर बनाएंगे।' एक अन्य यूजर ने इसकी तुलना फिल्म से करते हुए लिखा कि, 'ये तो आदिपुरुष से अच्छी है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Patna Metro में भी फैल गया Reels का वायरस, इस लड़की का डांस देख शर्म से पानी-पानी हुए यूजर्स, Video Viral