कार का बोनट खोलते ही निकला विशालकाय अजगर, Viral Video देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Ajgar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार का बोनट खोलते ही उसमें से विशालकाय अजगर बाहर आ गया। इस दृश्य को देखने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
Ajgar Ka Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें घरों में सांप या अजगर पाए जाते हैं। सिर्फ घर ही नहीं कई बार अजगर जैसे खतरनाक सरीसृप हमारे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजों में ही छिपे हैं। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है जहां पर घर के बाहर खड़ी कार में से अजगर निकलने के बाद लोगों के होश उड़ गए। इस घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बिजनौर का ये वीडियो है वायरल
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर के बाहर खड़ी कार के बोनट को खुला रखा गया है और मौके पर दो लोग मौजूद हैं। इनमें से एक शख्स इंजन के पास से अजगर को बाहर निकालने का प्रयत्न कर रहा है। अजगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, वन विभाग की टीम ने अजगर को बाहर निकालने के बाद उसे सकुशल जंगल में छोड़ दिया। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कॉलोली के लोगों के बीच दहशत का माहौल रहा।
घर में अजगर मिलने पर सबसे पहले क्या करें
घर में अजगर मिलने पर सबसे पहले शांति और सावधानी से काम लेना चाहिए। यहाँ कुछ कदम हैं जिनका पालन करना चाहिए:
- अजगर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उसे छूने या पकड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे वह घबरा सकता है और आक्रामक हो सकता है।
- सुनिश्चित करें कि बच्चे और पालतू जानवर अजगर से दूर रहें। उन्हें समझाएं कि अजगर को न छुएं और उसके पास न जाएं।
- अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ने और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए स्थानीय वन्यजीव विशेषज्ञ या सांप पकड़ने वाले से संपर्क करें। अपने क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण संगठन या वन विभाग की जानकारी प्राप्त करें।
- अगर अजगर घर के अंदर है, तो अन्य कमरों में उसके जाने से रोकने के लिए दरवाजे बंद कर दें। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि कोई खिड़की या वेंटिलेशन जिससे वह बाहर जा सके, बंद हो।
अगर आप खुद अजगर को पकड़ने की कोशिश करते हैं तो इससे आपको और अजगर को दोनों को खतरा हो सकता है। इसलिए, हमेशा पेशेवर की मदद लेना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें-
बोतल में जादू दिखा रही थीं मौसी! बच्चे के अंदर झांकते ही किया ऐसा प्रैंक, Video देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी
गलत बंदी ने डांस सीख लिया! आंटी का हाहाकारी डांस देख यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन, देखें Viral Video
