Funny Prank Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपने तरह—तरह के प्रैंक वीडियो देखे होंगे। इनको देखने के बाद प्राय: लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मौसी अपने भतीजे के साथ बोतल लेकर प्रैंक करती दिखाई दे रही हैं। पहले वो भतीजे से बोतल के अंदर झांककर देखने के लिए कहती हैं और फिर बच्चे के ऐसा करते ही वो उसके साथ प्रैंक कर देती हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक कई यूजर्स देखकर ठहाके लगा चुके हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @snehajohnn नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पहले तो युवती अपने भतीजे से बोतल में झांकने को कहती हैं और जब बच्चा बोतल के अंदर देखता है तो वो बोतल को दबाकर उसका पानी बच्चे पर डाल देती हैं। पानी से भीगने के बाद बच्चा दहाड़े मार—मारकर रोने लगता है और फिर मौसी के बाल घसीटकर अपना गुस्सा निकालता है। इतने से भी मन न भरने के बाद क्यूट बच्चा पानी लेकर आता है और मौसी के मोबाइल पर डालकर उसे खराब करने की कोशिश करता है मगर युवती उसे ऐसा करने से रोक देती है। इसके बाद दोनों जमकर मस्ती करते हुए नजर आते हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर लगभग एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'मासी नहीं डायन।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इसीलिए वो आपसे ज्यादा नफरत करता है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि 'वह यह भी जानता है, मासी को उससे ज्यादा उसका फोन पसंद है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बच्चा भी सोच रहा होगा कि सारे फसाद की जड़ से फोन है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'बच्चे की जान लोगे क्या?'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
जब सऊदी के राजदूत ने गाया 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी...', जबरदस्त हिन्दी का Video Viral