1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मियां-बीवी के बीच में घुसे जा रहे थे अलख पांडे, खान सर ने हाथ पकड़ कर किया साइड, मजेदार पल कैमरे में हुआ कैद

Video: मियां-बीवी के बीच में घुसे जा रहे थे अलख पांडे, खान सर ने हाथ पकड़ कर किया साइड, मजेदार पल कैमरे में हुआ कैद

खान सर के रिसेप्शन में सब कुछ परफेक्ट था। लेकिन रुकिए, इस शानदार समारोह में एक ऐसा पल आया, जिसने सबको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। और इस मजेदार वाकये का हीरो कोई और नहीं, बल्कि हमारे अपने 'Physics Wallah' अलख पांडेय थे।

खान सर की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे थे अलख पांडे- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA खान सर की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे थे अलख पांडे

चलो हटो मियां-बीवी के बीच में कहां आ रहे हो! जी हां कुछ ऐसा ही मोमेंट क्रिएट हुआ, 'खान सर' के रिसेप्शन पार्टी में। दरअसल, हुआ यूं कि Physics wallah के संस्थापक अलख पांडेय सर स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटो शूट करवाने गए थे लेकिन गलती से वे खान सर और उनके बीवी के बीच में खड़े हो गए। जिसके तुरंत बाद खाना सर ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें साइड किया। मानो जैसे वे बोल रहे हो कि, "मियां-बीवी के बीच में कहां घुसे चले आ रहे हो भाई!" यह मजेदार पल किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्टेज पर दिखा मजेदार किस्सा 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अलख पांडेय सर, जो अपने हंसमुख अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, वे फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर चढ़े। इसी दौरान उत्साह में वो थोड़ा ज्यादा ही जोश में आ गए और गलती से खान सर और उनकी नई-नवेली बीवी के बीच में जा खड़े हुए। बस, फिर क्या था? खान सर, जो अपने लाजवाब सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर हैं, तुरंत बोले, "अरे भाई, मियां-बीवी के बीच में कहां आ रहे हो?" और हंसते हुए अलख को साइड कर दिया। ये देखकर वहां मौजूद हर शख्स हंसी से लोटपोट हो गया। अब अलख पांडेय भी कहां पीछे रहने वाले थे? उन्होंने भी हंसते हुए इस पल को एन्जॉय किया।

वीडियो शेयर कर लोगों ने अलख सर की ले ली मौज

इस वाकये ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। स्टूडेंट्स से लेकर फैंस तक, सबने इस पल को 'एपिक' बताया। कोई मीम्स बना रहा था, तो कोई कमेंट्स में लिख रहा था, "अलख सर, आप तो Physics के साथ-साथ Chemistry में भी फेल हो गए।" बता दें कि खान सर के रिसेप्शन में मेहमानों की लिस्ट में बड़े-बड़े नाम थे। जिसमें तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच खान सर की हुई थी शादी

मालूम हो कि, खान सर ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चुपके से शादी कर ली थी और इस बात की जानकारी उन्होंने सबसे पहले अपने स्टूडेंट्स को अपने क्लास के दौरान दी थी। जिसके बाद उस क्लास की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तब जाकर दुनिया वालों को इस शादी के बारे में पता चला। उस वायरल वीडियो में खान सर ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एक अलग से पार्टी रखने की भी घोषणा की थी। जहां उन्होंने अपने छात्रों के साथ मिलकर पार्टी की तारीख 6 जून को तय की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बिहार में बच्चा साइकिल से पहले मोटरसाइकिल सीख लेता है, वायरल Video में दिखा बिहारी स्वैग का अद्भुत नजारा

पुलिस बैरिकेडिंग को गाड़ी से बांधकर घसीटा, हथियार भी दिखाया, प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए युवकों ने बनाया रील