1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सारा मोटिवेशन एक तरफ और ये वाला एक तरफ, वायरल पोस्टर देख किसी की हंसी नहीं रुकेगी

सारा मोटिवेशन एक तरफ और ये वाला एक तरफ, वायरल पोस्टर देख किसी की हंसी नहीं रुकेगी

एक ऐसी फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि लोग इतना दिमाग कहां से लेकर आते हैं। आइए फिर आपको वायरल पोस्टर के बारे में बताते हैं।

Viral Photo- India TV Hindi
Image Source : X/@NANDINIIGARG21 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

इस दुनिया-जहान में अगर कहीं किसी ने कुछ अतरंगी किया है या फिर देखा है तो आप यह मानकर चलिए कि वो दुनिया के दूसरे लोगों को भी पता चलेगा क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत बढ़ गया है। लोग जब भी कुछ अतरंगी देखते हैं या फिर करते हैं तो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो ऐसे कई अतरंगी चीजें देखी होंगी क्योंकि यह सब बहुत तेजी से वायरल होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्टर में क्या दिखा?

इस दुनिया में कई सारे लोग ऐसे हैं जो दूसरे लोगों को अलग-अलग चीजों के लिए मोटिवेट करते रहते हैं लेकिन अभी एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें ऐसी मोटिवेशनल लाइन लिखी है कि उसके आगे सारा मोटिवेशन फेल है। पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'शराब बुरी चीज है, आइए इसे पी कर खत्म करें। धन्यवाद।' अब यह किस पार्टी में पोस्टर लगाया गया था और किसके दिमाग की सोच है, यह तो नहीं पता मगर फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैसे आपको बता दें कि यह सब सिर्फ मजाक की बात है, शराब किसी के भी सेहत के लिए हानिकारक ही है।

यहां देखें वायरल पोस्टर

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nandiniigarg21 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'मोटिवेशन तो देखिए।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सिर्फ इसमें ही आलस नहीं आता। दूसरे यूजर ने लिखा- बात तो सही कही है। तीसरे यूजर ने लिखा- बढ़िया स्ट्रैटेजी है, शायद ऐसे ही खत्म होगी। चौथे यूजर ने लिखा- वाह वाह क्या बात है। एक अन्य यूजर ने लिखा- टॉप लेवल मोटिवेशन।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बच्चे की होशियारी देख आपको भी याद आ जाएगा अपना बचपन, Video हो रहा है खूब वायरल

iPhone के डिब्बे के अंदर निकला पराठा, वायरल Video देख लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन