साबुन के विज्ञापनों में चंदन, गुलाब, दूध, और कभी-कभी तो सोने की धूल तक की बातें सुनने को मिलती हैं। कंपनियां दावा करती हैं कि इनसे आपकी स्किन इतनी सॉफ्ट हो जाएगी कि लोग आपको छूकर पूछेंगे, "अरे, इस चमक का राज़ क्या है?" लेकिन हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने साबुन की दुनिया में ऐसा तड़का लगाया है कि लोग हैरान हो गए। दरअसल, सिडनी ने Dr. Squatch ब्रांड के साथ मिलकर एक साबुन लॉन्च किया है. जिसका नाम है- 'Sydney’s Bathwater Bliss', जिसके बारे में बताया जा रहा है कि ये साबुन उनके नहाए हुए पानी से बना है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। बाथवॉटर, वो भी सिडनी स्वीनी का, यकीन के साथ कहा जा सकता है कि यह सुनते ही आपके शरीर में हलचल होने लगी होगी।
Image Source : Social Mediaसिडनी स्वीनी
जल्द ही लॉन्च होगा यह साबुन
यह लिमिटेड एडिशन साबुन 6 जून 2025 को लॉन्च होगा, और सिर्फ 5,000 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी, वो भी $8 (लगभग 684 रुपये) में। इसमें सैंड, पाइन बर्क एक्सट्रैक्ट, और सिडनी का असली बाथवॉटर है, जिसे पाइन, डगलस फीर, और मिट्टी जैसी मॉस की खुशबू से सजाया गया है। सिडनी का कहना है कि ये साबुन "यादगार" है और इसकी खुशबू "कभी ना भूलने वाली" है। अब तो ये बात वही बता सकते हैं जो इसे खरीदकर नहाएंगे।
साबुन खरीदने के लिए हैं कुछ खास नियम
इस साबुन को खरीदने के लिए एक खास तरह का नियम भी बनाया गया है। इसके लिए जो नियम हैं, वो ये हैं कि सबसे पहले आपको Dr. Squatch के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करना पड़ेगा, फिर इस पोस्ट को लाइक करना है, फिर आपको इस पर कमेंट भी करना है और इन सबके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरकर गिवअवे में आप हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए, क्योंकि सिडनी का बाथवॉटर से नहाना हर किसी के बस की बात नहीं।
चलो मर्दों को नहाने का एक बहाना तो मिला
सिडनी की इस अनोखी मार्केटिंग ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है। उनकी पोस्ट को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ फैंस इसे क्रिएटिव बिजनेस आइडिया मान रहे हैं, तो कुछ इसे "घिनौना" बता रहे हैं। एक इंडियन फैन ने तो मज़ाक में लिख दिया, "प्रधानमंत्री सिडनी स्वीनी बाथवॉटर दिलाओ योजना।" एक लड़की ने चुटकी लेते हुए कहा, "कम से कम अब पुरुषों को नहाने का बहाना तो मिलेगा।" वहीं, एक यूजर ने तंज कसा, "सिडनी, इतने खर्चे तो नहीं बढ़ गए कि बाथवॉटर बेचना पड़ रहा है?" एक और फैन ने लिखा, "सिडनी, प्यार तो है, पर इस साबुन से नहाने का कॉन्फिडेंस नहीं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
ऐसी पड़ोसन हो तो फिर पड़ोसियों की मौज ही मौज है! छत पर लटके-झटके दिखाते हुए रील बना रही लड़की का Video हुआ वायरल
Motorcycle बनाने वाली कंपनियों में छाया डर का माहौल, बंदे ने साइकिल में मोटर फिट कर बना दी बाइक, Video हुआ वायरल