1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सेब पानी में डूबता नहीं बल्कि तैरता है मगर क्यों? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसके पीछे का कारण

सेब पानी में डूबता नहीं बल्कि तैरता है मगर क्यों? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसके पीछे का कारण

Amazing Facts About Apples: आपने जब भी पानी को ठंडा करने के लिए उसमें बर्फ डाला होता, आपने देखा होगा कि बर्फ पानी में डूबता नहीं है। ठीक उसी तरह सेब भी पानी में डूबता नहीं है। आइए हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है।

Amazing Facts About Apples- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सेब पानी में डूबता नहीं बल्कि तैरता है मगर क्यों?

मार्केट में खाने के लिए खूब सारे फल मौजूद हैं लेकिन अगर कोई किसी से पूछे कि फलों का राजा कौन है तो आप तुरंत आम का नाम लेंगे। वहीं अगर कोई यह पूछे कि हेल्थ के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है तो खूब सारे लोग सेब का नाम सबसे पहले लेंगे। सेब एक ऐसा फल है जो हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी है और इसी कारण तो लोग 'an apple a day keeps the doctor away' वाली लाइन कहते हैं। आप भी शायद सेब बड़े ही चाव से खाते होंगे। आज हम आपको उसी फल के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देगा। आपने या तो नोटिस नहीं किया होगा या फिर आपको पता ही नहीं होगा।

पानी में नहीं डूबता सेब

आपने कई बार देखा होगा कि बर्फ को जब पानी में डालो तो वो डूबता नहीं है मगर क्या आपने कभी किसी फल के साथ ऐसा करके देखा है? आपको बता दें कि सेब एक ऐसा फल है जिसे आप जब पानी में डालेंगे तो वो डूब जाएगा। यह उन गिने-चुने फलों में से एक हैं जो पानी में तैरते हैं मगर क्या आप यह जानते हैं कि सेब पानी में डूबता क्यों नहीं है। आइए आपको वो बताते हैं।

दरअसल सेब के आयतन(Volume) का एक चौथाई यानी 25 प्रतिशत भाग हवा होता है। आपको बता दें कि अगर किसी भी चीज की डेंसिटी, पानी से कम होगी तो वो पानी पर तैरेगा। इसी कारण सेब पानी पर तैरता है क्योंकि सेब का सघन (Dense) पानी से कम होता है।

सेब खाने से क्या फायदे होते हैं?

आइए फिर आपको यह भी बता देते हैं कि सेब खाने से क्या फायदे होते हैं। आपको बता दें कि सेब हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है। सेब वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके अलावा सेब दिल के लिए भी अच्छा होता है और खून की कमी भी दूर हो जाती है। इसके अलावा सेब हमारे इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वैभव के तांडव के बाद सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़, देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका

गैस नहीं बल्कि धूप में शख्स ने बनाया ऑमलेट, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी दिया रिएक्शन