कल की तारीख थी 27 मई 2026 जब शाम को SRH और RR के बीच मैच खेला गया। SRH के फैंस स्टेडियम में अपनी टीम को जीतते हुए देखने के लिए गए थे मगर उन सभी फैंस का दिल वैभव सूर्यवंशी ने इस तरह तोड़ा कि उनके सपने में भी वैभव आकर उन्हें सता रहे होंगे। वैभव सूर्यवंशी 97 रनों पर आउट हो गए और IPL में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने से चुक गए मगर उन्होंने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड तो तोड़ ही दिया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने ऐसे-ऐसे मीम्स बनाया है कि जिसे देखकर लोगों को अलग ही मजा आएगा। आइए फिर आपको भी बताते हैं कि कैसे-कैसे मीम्स वायरल हो रहे हैं।
लोगों ने बनाए कमाल के मीम्स
1. आज दानव भी डर गए
सोशल मीडिया पर SRH की टीम को लोग दानव कहते हैं। यह उनकी तारीफ में शब्द इस्तेमाल होता है क्योंकि वो खेलते ही ऐसे हैं लेकिन कल वैभव की बैटिंग ने इस टीम को डर दिया और इसी पर मीम बनी है कि आज दानव भी हार गए। इसमें पहले तो SRH की टीम दिखती है और फिर ताडंव मचाते हुए वैभव दिखते हैं। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इन दानवों के लिए मैं हनु-मान हूं।' मीम को @Not_Ur_Captain नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।
2. कर दे धमाका
एक मीम नाना पाटेकर की फिल्म के सीन से बना है। उसमें वो अपने पोते को बम फोड़ना सिखाते हैं और मीम बना है कि राजस्थान रोयल्स वाले वैभव का इसी तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि इस मीम को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bhakt_mhakal_ki नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
3. वैभव के साथ RR
अगला मीम भी दूसरे नंबर वाले मीम जैसा ही है। इसमें भी यही थीम है कि राजस्थान रोयल्स वाले वैभव का इस्तेमाल किस तरह से कर रहे हैं लेकिन वीडियो The Boys का है। उसमें दिखता है कि Billy Butcher नाम का किरदार है जिसे RR दिखाया है और उसके हाथ में एक बच्चा है जो आंखों से लेजर छोड़ रहा है और वो बच्चा वैभव सूर्यवंशी है। इस मीम को इंस्टाग्राम पर cricketnmore नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
4. जब-जब चलेगा बल्ला, तब-तब मचेगा हल्ला
अगला मीम वैभव के ही एक लाइन पर बना है। उसमें वो बोलता है, 'जब-जब चलेगा बल्ला, तब-तब मचेगा हल्ला' और इसके बाद उनकी शानदार बल्लेबाजी का क्लिप आता है जो बहुत ही शानदार दिखता है। बता दें कि इस मीम को sideditz.reborn नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
इसके अलावा भी कई सारे मीम्स बने हैं जो आप नीचे देख सकते हैं।