1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या कारीगर है ये, इसका काम देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे, देखें वायरल Video

वाह क्या कारीगर है ये, इसका काम देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे, देखें वायरल Video

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कारीगर का दिमाग देखने को मिलेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SKTANVEER87 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया भी गजब की है क्योंकि इस दुनिया तमाम अतरंगी और अजीब चीजें देखने को मिलती रहती हैं। हर दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट हो ही जाता है जो लोगों का ध्यान खींच लेता है और फिर वो वायरल हो जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक और अतरंगी कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आपको एक कारीगर का गजब का दिमाग देखने को मिलेगा और वो देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा।

कारीगर ने ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो कारीगर एक घर में टाइल्स लगाने का काम कर रहे हैं। इसमें से एक टाइल्स को लगाने के लिए सीमेंट लगा रहा है और तभी दूसरा कारीगर एक टाइल को काटकर लाता है। दरअसल एक पिलर के पास बची जगह के मुताबिक टाइल को काटकर वहां लगाना था और वही काम एक कारीगर करके लाता है लेकिन जब वो वहां पर टाइल के साथ पहुंचता है तो वो टाइल उसमें फिट ही नहीं होता है। कुछ देर कोशिश करने के बाद दूसरा कारीगर उसे उल्टा करके देखता है और तब पता चलता है कि जिसने उसे काटा है, उसने उल्टा काट दिया है और उसकी इसी बुद्धी के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sktanveer87 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'अगर किसी को टाइल्स लगाना हो तो बता देना, बहुत अच्छा कारीगर है, कम पैसे में कर देगा।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उल्टा हो गाय मामला। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो काम भी करेगा और पैसे भी देकर जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- न भाई न, इतना अच्छा कारीगर नहीं चाहिए, हम तो लोकल मिस्त्री से ही काम चला लेंगे।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने ऐसा क्या प्रैंक किया जो 59M लोगों ने देख डाला, जरा आप भी देखिए

इस आदमी ने तो जुगाड़ की सभी सीमाओं को पार कर दिया, देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा