1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिजनेस करना कोई इस भाई से सीखे, पैसा कमाने का तरीका आपको भी कर देगा हैरान, देखें Video

बिजनेस करना कोई इस भाई से सीखे, पैसा कमाने का तरीका आपको भी कर देगा हैरान, देखें Video

एक शख्स किसी धार्मिक स्थल पर गया जहां लोग दान देने के लिए या फिर पूजा-पाठ में चढ़ाने के लिए लोगों को खुल्ले पैसे चाहिए तो एक बंदा उसी चीज का बिजनेस कर रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/_TIMEPASS_789 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ नया, यूनिक या फिर गलत दिखता है तो लोग तुरंत उसे अपने फोन में कैद कर लेते हैं। इसके बाद उसमें से कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो उस वीडियो या फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपके सामने भी ऐसे खूब सारे वीडियो और फोटो आते ही होंगे। कई सारे वीडियो और फोटो तो इतने अलग होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं इस नए वायरल वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी धार्मिक स्थल है। अब वहां नदी बहते हुए नजर आ रही है। ऐसा भी हो सकता है कि वहां पर कोई मंदिर भी हो। वहीं पर एक बंदा जो घूमने के लिए गया हुआ है उसने यह वीडियो बनाया। उसने देखा कि वहीं सीढ़ियों पर एक बंदा खुल्ले पैसे देने का बिजनेस कर रहा है। वो 100 रुपए के बदले 90 रुपए दे रहा है और 10 रुपए के बदले 9 रुपए दे रहा है। मतलब हर करेंसी पर 10 प्रतिशत कमा रहा है। अब ऐसे जगहों पर कई बार लोगों के पास खुल्ले नहीं रहते हैं तो फिर वो इसी से लेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि वहां पर ऐसा बिजनेस और भी लोग कर रहे होंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _timepass_789 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पैसे भी बिकने लगे भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- 10 तो इसको ही दान कर दिए। तीसरे यूजर ने लिखा- दान का TDS कट गया। चौथे यूजर ने लिखा- दरअसल भीख मांगने से अच्छा है, दोनों का काम हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

तुम राक्षस प्रवृत्ति के आदमी हो! बेटे के किस हरकत पर मां ने कह दी ये बात? देखें Video

दुनिया के सबसे फेमस टीचर्स को बच्चे ने कुछ यूं किया Teacher's Day विश, Video हो रहा है वायरल