1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तुम राक्षस प्रवृत्ति के आदमी हो! बेटे के किस हरकत पर मां ने कह दी ये बात? देखें Video

तुम राक्षस प्रवृत्ति के आदमी हो! बेटे के किस हरकत पर मां ने कह दी ये बात? देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 05, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 02:07 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपने बेटे कि किसी एक आदत को लेकर उसे डांट भी रही है और सलाह भी दे रही है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ADARSHGUPTAOFFICIAL

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप कभी भी जाएंगे, आपको वीडियो की भरमार देखने को मिल जाएगी। हर दिन लोग कई सारे वीडियो को पोस्ट करते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। ऐसा आपके साथ भी होता होगा कि कई सारे वीडियो आपका ध्यान खींच लेते होंगे और आप उसे कई लोगों के साथ शेयर भी करते होंगे। ऐसे ही वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

मां ने अपने बेटे से क्या कहा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बेटे के सामने मां बैठी हुई है और वो उसके मांसाहारी होने को लेकर उसे डांट रही है। मां कहती है, 'तुम राक्षस प्रवृत्ति के आदमी हो, सच में राक्षस तुम पैदा लिए हो... काहे राक्षस लोगों का दांत है बड़ा-बड़ा, क्यों है? क्योंकि वो मांस खाते हैं। हम जैसे बोले सेव खाओगे तो नहीं मां, जैसे ही मुर्गा खाओगे तो कहां से। ये कोई तरीका नहीं है। ऐसा कोई नहीं करता।' इसके बाद मां अपने बेटे को डांटते हुए सेव खाने के लिए देती है और सलाह देती है कि तुम रोज बस एक टमाटर खाओ, महीने भर में लाल हो जाओगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने भी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर adarshguptaofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 69 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं भी राक्षस हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- सही कहा आंटी। तीसरे यूजर ने लिखा- राक्षस को नर्क का द्वार दिखा दी आंटी जी। चौथे यूजर ने लिखा- मैं सहमत हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ताड़कासुर ही बोल दो आंटी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुनिया के सबसे फेमस टीचर्स को बच्चे ने कुछ यूं किया Teacher's Day विश, Video हो रहा है वायरल

2 परिवारों ने किया 23 हजार का डिनर और बिल के समय दिखा दिया ठेंगा, मामला जान आप भी होंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।