1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटियों ने घर पर बनाया पिज्जा, उसके बाद पापा के रिएक्शन ने Video कर दिया वायरल

बेटियों ने घर पर बनाया पिज्जा, उसके बाद पापा के रिएक्शन ने Video कर दिया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 05, 2025 11:27 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 11:27 am IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक आदमी को उसकी पत्नी और बेटियां पिज्जा खाने के लिए बोल रही हैं और तब उस आदमी ने जो रिएक्शन दिया, उसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/RITZZZ__2409

इस दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं और सभी की अपनी पसंद रहती है। आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें फास्ट फूड और इटालियन फूड खाना पसंद है और वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो इन सभी चीजों से दूर रहते हैं। वो लोग अपने रोटी-सब्जी और दाल-चावल से खुश रहते हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कुछ ऐसा ही है। हमारे कहने का मतलब है कि वीडियो देखने के बाद आपको हंसी तो आएगी लेकिन आप खुद कहेंगे कि अंकल दाल-चावल खाने वाले लोगों में से एक हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बेटियों ने पिज्जा बनाया है और पिता को खाने के लिए बोल रही हैं। उसकी पत्नी उसे पिज्जा देती है तो वो आदमी कहता है, 'हां तो ये लसरा हटा दो, लसरा वाला नहीं खाएंगे।' अंकल चीज को लसरा कह रहे हैं। इसके बाद बेटियां बोलती हैं कि वो चीज है तो भी अंकल मना कर देते हैं और कहते हैं कि पनीर ही दे दो, वही खा लेंगे। फिर अंकल की पत्नी उन्हें पिज्जा पर ही पनीर रखकर देती हैं तो अंकल कहते हैं, 'नहीं पाव रोटी मत दो।' इसके बाद वो सिर्फ पनीर खाते हैं और स्वाद पूछने पर कहते हैं कि अच्छा बना है। अंकल की बातों से पता चलता है कि वो बिल्कुल देसी आदमी हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ritzzz__2409 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए हैं, 'अंकल कमाल हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- चलो अब पापा के लिए दाल चावल बनाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल जी का स्वैग ही अलग है। चौथे यूजर ने लिखा- सिंपल हैं यार बेचारे। वहीं कई यूजर्स ने अंकल की बात सुनने के बाद हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

JCB वालों ने ये देख लिया तो माथा पकड़ लेंगे, चचा ने किया ही कुछ ऐसा है, आप भी देखें

पैसा बर्बाद! 1 मिलियन डॉलर वाला लग्जरी जहाज बन गया 'टाइटैनिक', पानी में कूदकर बचानी पड़ी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।