1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. JCB वालों ने ये देख लिया तो माथा पकड़ लेंगे, चचा ने किया ही कुछ ऐसा है, आप भी देखें

JCB वालों ने ये देख लिया तो माथा पकड़ लेंगे, चचा ने किया ही कुछ ऐसा है, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 05, 2025 10:14 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 10:14 am IST

एक चचा ने JCB का ऐसा इस्तेमाल किया जो आज तक किसी ने नहीं किया होगा। अभी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर इसी वजह से वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/NAUGHTY.TAUJI

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आने के बाद आपकी सारी बोरियत दूर हो जाती है। यहां एक दिन में कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे ऐसे निकल जाते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ अच्छे से खींच लेते हैं। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी ड्रामा और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर यह जानते होंगे कि हर कुछ दिनों में JCB का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है जिसमें लोग JCB का काम देख रहे होते हैं। अभी भी JCB का ही वीडियो वायरल हो रहा है मगर ये सबसे अलग है। वीडियो में दिख रहा है कि जो JCB आमने-सामने खड़े हैं और बैकहो लोडर साथ में लगे हुए हैं। उसमें रस्सी बंधा हुआ है और एक चचा आराम से झूला झूल रहे हैं। मतलब JCB की मदद से किसी को झूला झूलते हुए शायद ही आपने किसी को देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर naughty.tauji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अमेरिका क्या कहता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे मान जा ताऊ। तीसरे यूजर ने सलामी वाली इमोजी शेयर की है तो वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पैसा बर्बाद! 1 मिलियन डॉलर वाला लग्जरी जहाज बन गया 'टाइटैनिक', पानी में कूदकर बचानी पड़ी जान

ये देखो इंडिया का अपना सुपरहीरो, बर्फ लादने के बाद कुछ यूं चलाते दिखा स्कूटी, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।