आप अगर सोशल मीडिया प्रेमी हैं तो दिन न जानें कितनी ही बार सोशल मीडिया के गलियारे में झांकते होंगे। वहां क्या ट्रेंड चल रहा है, क्या वायरल हो रहा है, क्या कुछ नया है, ये सब आपको बहुत ही अच्छे से पता रहता होगा। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल ही जाता है। अच्छा याद कीजिए कि अभी क्या ट्रेंड चल रहा है। याद नहीं आया तो कोई बात नहीं, हम ही आपको बता देते हैं कि अभी क्या ट्रेंड चल रहा है। अभी सोशल मीडिया पर पानी और हल्दी वाला ट्रेंड चल रहा है। इसमें नजर आता है कि लोग कांच के ग्लास में पानी डालकर उसे फोन के फ्लैश पर रख देते हैं। इसके बाद उसमें हल्दी डालते हैं और फिर जो होता है, वो माहौल ही बदल देता है। उसी ट्रेंड का एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।
बच्ची का रिएक्शन हुआ वायरल
अभी सोशल मीडिया पर जब भी जाओ, हर कुछ वीडियो के बाद एक वीडियो नजर आ ही जा रहा है जिसमें लोग पानी और हल्दी वाला एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आ जाते हैं और उसे देख वो अपने हाव-भाव दिखा रहे हैं। ऐसा ही कुछ एक बच्ची के सामने भी किया गया। वीडियो में नजर आता है कि फोन का फ्लैश ऑन है और उसके ऊपर कांच का ग्लास है जिसमें पानी रखा हुआ है। अब कोई उस पानी में एक चम्मच हल्दी डाल देता है जिसके तुरंत बाद ग्लास का पानी हल्का पीला होना शुरू हो जाता है। अब यह होते देख बच्ची की आंखें पहले से भी बड़ी हो जाती हैं और उसके चेहरे पर हैरानी वाले हाव-भाव आ जाते हैं, जो बहुत ही प्यारे लगते हैं। इसी रिएक्शन के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajini198080 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'ब्यूटी' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन से बताया कि उन्हें वीडियो बहुत पसंद आया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील का कीड़ा लोगों से क्या-क्या करवा रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
ट्रक ड्राइवर ने स्टंट करते हुए बनाया अपना Video मगर लोगों ने खोल दी उसकी पोल