1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील का कीड़ा लोगों से क्या-क्या करवा रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

रील का कीड़ा लोगों से क्या-क्या करवा रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2025 08:48 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 08:48 pm IST

लोग रील बनाने के लिए ऐसी-ऐसी हरकतें कर रहे हैं जो उनकी जान को भी खतरे में डाल सकता है। अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

viral video, viral news, trending video, stunt- India TV Hindi
रील के लिए शख्स ने किया खतरनाक काम Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में कई सारे लोग जो सोशल मीडिया पर हैं, उनके शरीर में रील का कीड़ा घूस गया है और ये कीड़ा निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि रील बनाना कुछ गलत काम है। कई सारे लोग रील के कारण ही आज फेमस हैं मगर जब ये रील के चक्कर में लोग अपनी जान को भी खतरे में डालने लग जाएं, तब तो यह गलत ही है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे जहां आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग सिर्फ रील के वायरल होने के लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी के हाथ में गुब्बारा है और दूसरे हाथ में कॉकरोच मारने वाला स्प्रे है। वो गुब्बारे को थोड़ा फुलाता है और फिर स्प्रे का पाइप उसके अंदर डाल देता है। इसके बाद वो गुब्बारे के अंदर उसका गैस भरने लगता है। गुब्बारे में थोड़ा गैस भरने के बाद वो स्प्रे और पाइप को अलग रख देता है। इसके बाद वो लाइटर निकालता है और गुब्बारे को आग लगाने लगता है। अब गुब्बारा जैसे ही थोड़ा जलता है, अंदर का सारा गैस उस आग के संपर्क में आ जाता है और अचानक आग का छोटा सा गुबार देखने को मिलता है जिससे वो आदमी भी हिल जाता है और डरकर सीढ़ियों के ऊपर चढ़ जाता है। इसे मौत को न्यौता देना नहीं कहेंगे तो क्या ही कहेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रील का कीड़ा है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- रील लाइफ में कुछ भी हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- आजकल लोग रील के चक्कर में कुछ भी करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- रील के लिए ऐसा-ऐसा करते हैं ये लोग।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रक ड्राइवर ने स्टंट करते हुए बनाया अपना Video मगर लोगों ने खोल दी उसकी पोल

बूंद-बूंद से पूरी बोतल बनती है! शख्स की हरकत एक बार आप भी देखें, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।