1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रक ड्राइवर ने स्टंट करते हुए बनाया अपना Video मगर लोगों ने खोल दी उसकी पोल

ट्रक ड्राइवर ने स्टंट करते हुए बनाया अपना Video मगर लोगों ने खोल दी उसकी पोल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2025 08:28 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 08:41 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रक ड्राइवर कुछ स्टंट कर रहा है मगर लोगों ने वीडियो को देखा तो उसकी पोल खोल दी। वीडियो देख शायद आप समझ जाएंगे कि कैसे किया।

Stunt, viral news, trending news- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कभी भी अपने यूजर्स को निराश नहीं करता है। यहां सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ पोस्ट होता ही रहता है और लोग जब भी सोशल मीडिया की गलियों में आते हैं, वो उन वीडियो को और फोटो को देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं तो कुछ वीडियो को देखकर लोगों को हंसी आ जाती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे और वो वीडियो भी देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ट्रक एक फिक्स स्पीड पर चल रहा है। तभी उसका ड्राइवर उस चलती ट्रक से नीचे उतरता है और सामने से होते हुए दूसरे दरवाजे से ट्रक में फिर से चढ़ता है और इसके बाद वो अपनी सीट पर जाकर बैठ जाता है। इसके बाद वो फिर से स्टीयरिंग को संभाल लेता है। अब कोई भी इंसान यह देखेगा तो हैरान हो जाएगा कि इसने यह किया तो किया कैसे। मगर लोगों ने इसके पीछे का राज खोल दिया जो वीडियो में आपको भी नजर आएगा। पहले आप एक बार वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपने जब वीडियो देखा होगा तो ड्राइवर के स्टंट के अलावा यह भी देखा होगा कि उस ट्रक के सामने एक दूसरा ट्रक भी है और वो भी उसी स्पीड में है। लोगों ने यह देखने के बाद इस ड्राइवर की पोल खोली। एक यूजर ने लिखा- रेलवे ट्रक्स को लेकर जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन में जा रहा है ये ट्रक। वीडियो को ध्यान से देखकर लोगों की बात सही ही लग रही है क्योंकि दोनों ट्रक के आगे जाने की स्पीड सेम ही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बूंद-बूंद से पूरी बोतल बनती है! शख्स की हरकत एक बार आप भी देखें, Video वायरल

जुगाड़ का जादूगर लगता है ये भाई तो, इसका दिमाग देख आप भी इसकी करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।