1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नदी में थार उतारकर ताकत दिखाने की कोशिश भारी पड़ गई, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया Video

नदी में थार उतारकर ताकत दिखाने की कोशिश भारी पड़ गई, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया Video

दो लड़कों ने हवाबाजी करने के चक्कर में कुछ ऐसा कर दिया जो उनपर ही भारी पड़ गया और अब उस वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने शेयर करते हुए लोगों को सलाह दी है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@UTTARAKHANDCOPS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल ही जाता है और अगर आप भी सोशल मीडिया पर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर जानते ही होंगे कि कई सारे लोग अपनी कार को चलाते हुए खूब स्टंट या फिर शो-ऑफ करते हैं। अब ऐसे में कई लोग सुरक्षित निकल जाते हैं तो कुछ लोग मुसीबत में फंस जाते हैं। हर कुछ दिनों में ऐसा कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है और कई वीडियो में थार वाले अलग ही शो-ऑफ करते हुए नजर आते हैं। आपने भी ऐसे वीडियो देके होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक थार नदी में फंस गई। वहीं एक लड़का गाड़ी के पीछे खड़ा होकर इंतजार करते हुए नजर आता है। कुछ देर बाद पता चलता है कि उस गाड़ी में दो लड़के थे क्योंकि दूसरा कुछ देर बाद निकलकर आता है। इसके बाद नजर आता है कि उस गाड़ी को रस्सी से बांधा जाता है और उसे एक JCB के जरिए बाहर निकाला जाता है। इस दौरान कई लोग भी इसमें उनकी मदद करते हैं। इसमें राहत कि बात यह है कि ऐसा बेवकूफी के बाद भी उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उनकी गाड़ी भी बाहर निकल गई मगर इस तरह की बेवकूफी नहीं करनी चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड पुलिस ने अपने अकाउंट @uttarakhandcops से पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गाड़ी न्यू ही चालेगी...पर नदी में 'थार' ऐसे नहीं चालेगी। नदी में थार उतारकर ताकत दिखाने की कोशिश भारी पड़ गई। बैरागी कैंप, हरिद्वार में वाहन पानी में फंस गया और जेसीबी से बाहर निकालना पड़ा।' इसके साथ लोगों को सलाह देते हुए लिखा कि नदियों को ऑफ-रोडिंग ट्रैक न समझें, एक छोटी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है।

ये भी पढ़ें-

इस सफाई का फिर क्या ही फायदा, प्लेटफॉर्म साफ करते शख्स का Video जरा देखिए