1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में थार वाले ने साथियों संग मिलकर इंजीनियर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

गुरुग्राम में थार वाले ने साथियों संग मिलकर इंजीनियर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 24, 2026 05:23 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 06:30 pm IST

गुरुग्राम में इंजीनियर को थार ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो सोसायटी की बालकनी में खड़े किसी शख्स ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Gurugram road rage- India TV Hindi
गुरुग्राम में थार ड्राइवर ने इंजीनियर की पिटाई की। Image Source : REPORTERS INPUT

Gurugram Road Rage: हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज की घटना सामने आई है, जिसमें इंजीनियर को पीटा गया है। दरअसल, गुरुग्राम में थार गाड़ी ड्राइवर और उसके साथियों ने इंजीनियर को सोसायटी के बाहर बुरी तरह पीटा है। ये घटना तब हुई जब इंजीनियर ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था। सोशल मीडिया पर मारपीट के वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था और रोड रेज की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है।

थार ड्राइवर ने साथियों संग मिलकर युवक को पीटा

बता दें कि साइड देने को लेकर थार गाड़ी के ड्राइवर को गुस्सा आ गया और फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इंजीनियर को पीट दिया। यह घटना, गुरुग्राम के सेक्टर 71 में सोसाइटी के बाहर हुई है। इंजीनियर स्कूटी पर आ रहा था और तब उसके साथ मारपीट की गई। इंजीनियर ने उसे छोड़ने के लिए मिन्नत भी की लेकिन थार ड्राइवर और उसके साथी नहीं माने और मारपीट करने लगे। वीडियो में दबंग, इंजीनियर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

इंजीनियर के साथ हो रही मारपीट का वीडियो सोसायटी की बालकनी से किसी ने बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

इंजीनियर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मारपीट के वक्त इंजीनियर खुद को बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उसके साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की करते रहे। चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के वक्त इंजीनियर ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी युवक काफी आक्रामक थे। वारदात के बाद जख्मी इंजीनियर ने गुरुग्राम पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की डिमांड की है।

वायरल वीडियो के आधार पर हो रही जांच

फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि वीडियो, चश्मदीदों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। पुलिस दावा कर रही है कि इस मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा और घटना की सभी एंगल्स से जांच की जाएगी।

(इनपुट- गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ें- कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की खबर, 3 की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।