A
Hindi News वायरल न्‍यूज ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने बताया हर किसी को भारत की यात्रा क्यों करनी चाहिए, Viral Video देख फूले नहीं समाए यूजर्स

ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने बताया हर किसी को भारत की यात्रा क्यों करनी चाहिए, Viral Video देख फूले नहीं समाए यूजर्स

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक विदेशी टूरिस्ट का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें टूरिस्ट ने बताया है कि, हर किसी को भारत की यात्रा क्यों करनी चाहिए।

Australian vlogger video, Australian vlogger In india, Duncan McNaught,Australian travel vlogger,Ind- India TV Hindi Image Source : IG/@DUNCAN.MCNAUGHT ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने भारत पर दी प्रतिक्रिया।

Viral Video : विदेशियों को भारत अपनी विविधता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन आध्यात्मिकता और किफायती पर्यटन के कारण काफी रास आता है। हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक के नजारे, मसालेदार भोजन, और गर्मजोशी भरा आतिथ्य सत्कार उन्हें आकर्षित करता है। इसके अतिरिक्त, योगा, आयुर्वेद और योग-ध्यान के लिए यह एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। इन्हीं चीजों का अनुभव कर एक ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर काफी गदगद हो गया। ​इसके बाद उसने दुनिया भर के यूजर्स से आग्रह किया है कि अगर वे दुनिया को एक नए नजरिए से देखना चाहते हैं, तो बस भारत चले जाइए। ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर डंकन मैकनॉघ ने बताया कि, यहां बर्फीले पहाड़ों से लेकर रेतीले रेगिस्तानों तक, समुद्र तटों से लेकर झरनों तक, भारत घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है और यहाँ सब कुछ मौजूद है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्आग्राम पर @duncan.mcnaught नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में डंकन मैकनॉघ ने  कहा कि, 'यहां का खाना लाजवाब है, और यह किफायती भी है। लोग आपको अपने घर में पनाह देंगे और परिवार की तरह आपका ख्याल रखेंगे। आप पूरे देश में लिफ्ट लेकर घूम सकते हैं, सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यहां क्या-क्या नहीं है। यहां आपको कल्पना से परे सबसे रोमांचक त्यौहार और मनोरंजन के झूले मिलेंगे। आपको सचमुच सब कुछ मिल सकता है।' कैप्शन में उन्होंने लिखा, "यह आपके लिए भारत घूमने का संकेत है क्योंकि यह वास्तव में यात्रा करने के लिए सबसे सुरक्षित, सबसे किफायती और विविधतापूर्ण स्थान है #भारत।"

लोगों से भारत आने की आग्रह 

हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो में डंकन मैकनॉघ ने कहा, 'अगर आप एक युवा बैकपैकर हैं और दुनिया को बेहतर ढंग से समझना चाहते हैं, तो भारत चले जाइए।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे 395,000 बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों टिप्पणियां आ चुकी हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भारत के प्रति उनके नजरिए की खूब तारीफ की है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि, 'अमेरिका में कई वर्षों तक रहने के बाद, जहां जीवन सुनियोजित, कुशल और पूर्वानुमानित है, भारत मेरे भीतर कुछ झकझोर देता है। यह मुझे याद दिलाता है कि जीवन का अर्थ हमेशा परिपूर्ण होना नहीं है। कभी-कभी इसे महसूस करना भी महत्वपूर्ण होता है।' दूसरे ने लिखा कि, 'मुझे भारत में जन्म लेने पर गर्व महसूस होता है क्योंकि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं और मूल्य, और हमारे देश के लोग हमारे राष्ट्र को विशेष और महान बनाते हैं।' तीसरे ने लिखा कि, 'धन्यवाद भाई, मैं आपके हर शब्द का सम्मान करता हूं क्योंकि आप भारत की वास्तविकता को जानते हैं और आप असली भारत के बारे में बता रहे हैं।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : गोवा आकर यहां का फैन हो गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'अब मैं यहीं का हूं;' गुडबाय नोट लिखते समय हुआ इमोशनल
 

न खाने में गरम, न छूने में तो इसे 'गरम' मसाला क्यों कहते हैं, खूब यूज करते हैं फिर भी नहीं जानते; आज जान लें