1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होली से पहले मार्केट में आई बड़ी गजब की पिचकारी, देखकर खरीदने का करेगा मन

होली से पहले मार्केट में आई बड़ी गजब की पिचकारी, देखकर खरीदने का करेगा मन

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक गजब की पिचकारी नजर आ रही है और आप जब उसे देखेंगे तो खरीदने का मन जरूर करेगा। लोगों ने भी जमकर कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BHAKTI_RAMESH_98 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में क्रिएटिव दिमाग वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है और जब भी कोई त्योहार आता है, इन लोगों कि क्रिएटिविटी एकदम फटकर बाहर आने लगती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर जानते ही होंगे कि लोग कैसी-कैसी चीजें बनाते हैं और वो अजीब या अतरंगी होने के कारण बिकती भी है। आपने भी ऐसे कई आइटम देखे होंगे और अब होली आ रही है तो होली से पहले एक गजब की पिचकारी आई है। आइए हम आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसी कौन सी पिचकारी दिख गई कि वीडियो ही वायरल हो गया।

वीडियो में दिखी अनोखी पिचकारी

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बहुत अनोखी पिचकारी नजर आ रही है। दरअसल पानी स्प्रे करने वाली एक बोतल के ऊपर हरे रंग के डायनासोर का सिर लगा दिया गया है। थोड़ी सी लंबी गर्दन के ऊपर वो सिर है और उसका मुंह खुला हुआ है। अब नीचे से स्प्रे करो ते ऊपर से पानी निकलता है और एक पतली सी और अजीब सी आवाज भी निकलती है। अब यह अनोखी पिचकारी किसने बनाई, यह तो नहीं पता मगर जिसने खरीदा है, वो महिला भी हंसती हुई नजर आई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bhakti_ramesh_98 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये चाहिए अब तो यही चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कहां मिल रहा है दीदी? तीसरे यूजर ने लिखा- कहां से लिया, मुझे भी चाहिए, ऑफिस लेकर जाऊंगा, होली खेलने। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुनिया की सारी क्रिएटिविटी शायद शादियों में ही हो रही है, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video

ईरान में बने हालात के बीच Live शो में रो पड़ी पाक एंकर, बताया अपने भावुक होने का कारण