1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ईरान में बने हालात के बीच Live शो में रो पड़ी पाक एंकर, बताया अपने भावुक होने का कारण

ईरान में बने हालात के बीच Live शो में रो पड़ी पाक एंकर, बताया अपने भावुक होने का कारण

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 02, 2026 03:29 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 03:29 pm IST

पाकिस्तान की एंकर का एक छोटा सा क्लिप अभी वायरल हो रहा है। वो जब लाइव शो में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग की न्यूज पढ़ रही थी, तभी वो रो पड़ी। वीडियो में महिला एंकर ने इसका कारण भी बताया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/GREENENTERTAINMENT.OFFICIAL

आप सभी अगर न्यूज से खुद को अपडेट रखते हैं और हर रोज खबरें देखते और पढ़ते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि इस समय ईरान में क्या स्थिति बनी हुई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच में जंग तेज हो गई है। आपका बता दें कि ईरान में हुए हमले में वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत कई सैन्य अधिकारी और नेता मारे गए हैं। वहीं ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के देशों पर तगड़ा अटैक किया है। वहीं इन सभी के बीच में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।

महिला एंकर क्यों रो पड़ी?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का है जहां लाइव शो के दौरान महिला एंकर अचानक रो पड़ी। वो न्यूज पढ़ते हुए बोलती है, 'ये खबर आई है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई जंग में शहीद हो गए हैं। इन हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद और नवासी भी शहीद हो गए हैं। इस समय पूरा मिडिल ईस्ट जंग की लपेट में आ चुका है। ईरान में पूरी तरह से जंग शुरू हो चुकी है... पाकिस्तान और अफगनिस्तान की सरहदों पर भी जंग के हालात हैं।' वो आगे बोलती है कि कई मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं और इसी कड़ी में बोलते-बोलते वो रो पड़ती है और बताती है कि, 'मेरा परिवार वहां पर फंसा हुआ है। मेरे बच्चे वहां पर हैं। मेरे पति, घर वाले और बच्चे मिडल ईस्ट में हैं और रात भर वहां मिसाइलें दिखी हैं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर greenentertainment.official नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने से 21 घंटे पहले इस वीडियो को पोस्ट किया गया है और वीडियो को देखने के बाद लोगों ने महिला एंकर के घरवालों और वहां फंसे लोगों के सुरक्षित होने की दुआ मांगी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अभी बाजार में मटन का क्या चल रहा है रेट? होली से पहले जान लीजिए कीमत

बच्चों ने जुगाड़ से बनाई अपनी नाव वाली रेल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।