1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मीटिंग में लंगूर 'मटरू' ने ले ली बागपत DM की कुर्सी, अस्मिता लाल बोलीं- इधर बैठ; VIDEO दिल जीत लेगा

मीटिंग में लंगूर 'मटरू' ने ले ली बागपत DM की कुर्सी, अस्मिता लाल बोलीं- इधर बैठ; VIDEO दिल जीत लेगा

मीटिंग में पहुंचा लंगूर सीधे कुर्सियों के बीच से होता हुआ डीएम के टेबल तक पहुंच गया और आराम से बैठ गया। इस दौरान डीएम अस्मिता लाल ने जो समझदारी भरा रवैया दिखाया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

baghpat langur- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बागपत की किसान बैठक में लंगूर बना अनोखा मेहमान।

यूपी के बागपत में आयोजित किसान दिवस की बैठक उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गई, जब एक शरारती लंगूर, जिसे लोगों ने प्यार से “मटरू” नाम दे दिया, बिना बुलाए सभा में पहुंच गया। बैठक में जिले के अधिकारी, किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। माहौल पूरी तरह गंभीर था, लेकिन मटरू की एंट्री ने सब कुछ बदल दिया। 

बैठ इधर बैठ, DM ने लंगूर को किया इशारा

लंगूर सीधे कुर्सियों के बीच से होता हुआ टेबल तक पहुंच गया और आराम से बैठ गया, मानो वह भी बैठक का हिस्सा हो। कुछ लोग घबरा गए, तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान वहां मौजूद जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बेहद शांत और समझदारी भरा रवैया दिखाया। उन्होंने बिना किसी हड़बड़ी के अपनी कुर्सी छोड़ दी और लंगूर को बैठने का इशारा किया और लंगूर से कहा- बैठ इधर बैठ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

डीएम के इस व्यवहार से वहां मौजूद लोगों को भी हिम्मत मिली और माहौल सामान्य बना रहा। मटरू लंगूर कुछ देर तक टेबल पर रखे कागजों और आसपास की चीजों को देखता रहा, मानो वह भी किसानों की समस्याएं सुन रहा हो। इस अनोखे दृश्य को वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

देखें वीडियो-

देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस घटना को मजेदार अंदाज में शेयर कर रहे हैं और डीएम अस्मिता लाल की तारीफ करते नहीं थक रहे। बागपत की यह किसान बैठक अब मटरू लंगूर की वजह से लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

(रिपोर्ट- पारस जैन)

यह भी पढ़ें-

यूपीः लंगूर ने साड़ी खींचकर रोका डीएम का रास्ता, डीएम साहिबा बोलीं-'नो मटरू, मैं यहीं हूं', वीडियो वायरल

छत पर सो रहा था आदमी और तभी पहुंच गया बंदर, फिर जो हुआ उस कारण Video हुआ वायरल