A
Hindi News वायरल न्‍यूज Video: 12वीं पास नहीं हुए, आवारागर्दी शुरू हो गई! फेयरवेल के बाद कार की विंडो से लटके लड़के-लड़कियां

Video: 12वीं पास नहीं हुए, आवारागर्दी शुरू हो गई! फेयरवेल के बाद कार की विंडो से लटके लड़के-लड़कियां

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के कार के सनरूफ से बाहर निकले हुए हैं। वहीं, लड़कियां कार की खिड़कियों से लटकी हुई हैं। तेज आवाज में गाने बजाते हुए सड़क पर आवारागर्दी हो रही है।

Banda Viral Video- India TV Hindi Image Source : X/VIRAVIDEOSCREENGRAB वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के बांदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्कूल के छात्र-छात्राओं का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो में नजर आ रही कारों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो बांदा के सेंटर जेवियर स्कूल के छात्र-छात्राओं का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि लड़के थार गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े हैं। वहीं, लड़कियां दूसरी कार की विंडो से बाहर निकलकर कार से लटकी हुई हैं।

वीडियो में नजर आ रहे लड़के-लड़की 12वीं के छात्र बताए जा रहे हैं। स्कूल में इनका फेयरलेव था। इसके बाद सभी लोग कार में सवार होकर सड़क पर हुड़दंग करने निकल गए। चार घंटे तक 10 किलोमीटर के रास्ते में यही चलता रहा। कारों में तेज आवाज में पंजाबी गाने बज रहे थे। छात्र-छात्राएं विंडो और सनरूफ से बाहर निकलकर डांस कर रहे थे। इस वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और आम लोगों को परेशानी हुई, लेकिन रईसजादों से सवाल करने या उन्हें रोकने की हिम्मत किसी में नहीं थी।

पुलिस ने जब्त की कारें

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई। वीडियो में नजर आ रही दो कारों को सीज कर लिया गया। इसके साथ ही दोनों कारों का चालान भी किया गया। हालांकि, कारों की संख्या दो से कहीं ज्यादा थी और सिर्फ चालान से रईसजादों पर क्या असर होगा। यह कहना मुश्किल है। 

पुलिस का जवाब

पुलिस की तरफ से बताया गया कि सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें चार पहिया वाहनों पर स्टंटबाजी की जा रही थी। पुलिस ने गाड़ियों की पहचान कर उन्हें सीज कर दिया और चालान किया गया। अन्य गाड़ियों की पहचान की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई भी कर रही है।

यह भी पढ़ें-

नहीं मेरे पास Canva है! गोलगप्पे वाले ने ठुकराया दीदी का ऑफर, Video जमकर होने लगा वायरल

ये फोटो आपकी नजरों को देगी धोखा, चील की निगाह होगी तभी समझ में आएगी तस्वीर