1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सरकारी नौकरी का जलवा देख रहे हो मित्र! खूबसूरत सी दुल्हन को मिला ऐसा दूल्हा, Video देख बातें बनाने लगे लोग

सरकारी नौकरी का जलवा देख रहे हो मित्र! खूबसूरत सी दुल्हन को मिला ऐसा दूल्हा, Video देख बातें बनाने लगे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को एक बार फिर याद दिलाया कि पैसा और कामयाब शख्स हो तो उसे सुंदर स्त्री मिल ही जाती है। सरकारी नौकरी वालों को भी सुंदर लड़कियां मिल जाती हैं।

शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा

सोशल मीडिया के इस दौर में हर रोज हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं। हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है और इन वीडियो पर लोगों की नजरें टिक जाती हैं। कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख यूजर्स हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक खूबसूरत दुल्हन और उसके दूल्हे की जोड़ी ने लोगों की नजरें अपनी ओर खींच ली। 

शादी के इस जोड़े को देख हैरान रह गए लोग

वायरल हो रहा यह वीडियो एक शादी के समारोह का लग रहा है, जहां मंच पर खड़ी एक दुल्हन देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रही है और वह अपनी पूरी शानो-शौकत के साथ सजी-धजी नजर आ रही है। लाल लहंगे में उसकी खूबसूरती किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही। दुल्हन के हाथों में वरमाला है, जिसे वह दूल्हे को पहनाने वाली है। दूसरी ओर खड़ा दूल्हा दुल्हन की खूबसूरती के आगे कुछ भी नहीं लग रहा है। उसकी गहरी रंगत और तोंद देख कोई भी नहीं कह सकता कि इस दुल्हन के लिए ये दूल्हा एक अच्छा मैच है। दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में वरमाला डाल चुका है और अब वह दुल्हन के वरमाला डालने का इंतजार कर रहा है।

लोगों ने दूल्हे का खूब उड़ाया मजाक

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बातें बनाने लगे। किसी ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये सब सरकारी नौकरी का कमाल है तो किसी ने कहा कि कुछ नहीं भाई दूल्हे का 7 बिघा जमीन हाईवे पर आ गया है। कई लोगों ने यूजर्स के मजेदार कमेंट का जवाब देते हुए भी दिखे। जहां एक यूजर ने लिखा- "प्यार में रंग-रूप नहीं देखा जाता, ये जोड़ी इसका जीता-जागता सबूत है।" दूसरे ने लिखा- "सच्चे प्यार की मिसाल कायम करता दिखा कपल"   ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर इस बेमेल तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sarif_video नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

अलग-अलग गाड़ियां लेकर रोज पेट्रोल पंप पहुंचता था शख्स, था सिर्फ एक ही मकसद, आखिरकार...