1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अलग-अलग गाड़ियां लेकर रोज पेट्रोल पंप पहुंचता था शख्स, था सिर्फ एक ही मकसद, आखिरकार...

अलग-अलग गाड़ियां लेकर रोज पेट्रोल पंप पहुंचता था शख्स, था सिर्फ एक ही मकसद, आखिरकार...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 12, 2025 07:16 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 07:16 pm IST

सोशल मीडिया पर एक लव स्टोरी को बयां करता वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को पेट्रोल पंप पर तेल भरने वाली लड़की से प्यार हो गया। जिसके बाद वह उसकी एक झलक पाने के लिए हर रोज पेट्रोल पंप का चक्कर लगाने लगा।

बाइक में पेट्रोल भर रही लड़की पर आया लड़के का दिल- India TV Hindi
बाइक में पेट्रोल भर रही लड़की पर आया लड़के का दिल Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते है कि जब किसी को प्यार हो जाता है तो वह निकम्मा हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शख्स के साथ। जो पेट्रोल पंप पर काम करने वाली पर अपना दिल हार बैठा। जिसके बाद वह उसके लिए हर रोज उस पेट्रोल पंप का चक्कर लगाने लगा। आखिरकार वह शख्स अपने मकसद में कामयाब भी हो गया। इस पूरी स्टोरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि शख्स ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली लड़की को पाने के लिए कितने पापड़ बेले। 

पेट्रोल पंप कर्मचारी पर आया शख्स का दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक में पेट्रोल पंप पर तेल डलवा रहा है। लेकिन उसकी नजरे पेट्रोल भर रही लड़की पर ही टिकी हुईं हैं। आँखों में इश्क का भूत लिए वह शख्स लड़की को निहारते रहता है। देखते ही देखते उसका इश्क प्यार में बदला और फिर वह उस लड़की को देखने के लिए कोई ना कोई बहाना खोज लेता और शहर की अलग-अलग गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंप पहुंच जाता। कभी दो चक्का तो कभी चार चक्का गाड़ियां लिए वह पेट्रोल पंप पर पहुंच जाता था। शख्स हर दिन पंप पर अलग-अलग गाड़ियां लेकर जाता और टैंक फुल करवाता। साथ में हर रोज वह लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश करता। शख्स के साथ हर बार अलग-अलग लोग भी देखे जाते। 

आखिरकार मिल गई लड़की

लड़की की एक झलक पाने के लिए लड़का हर दिन पेट्रोल पंप का चक्कर लगाता था। इधर, धीरे-धीरे पेट्रोल भरने वाली लड़की के मन में भी लड़के के लिए जज्बात पैदा होने लगे थे। ऐसे में एक दिन आखिरकार  तेल भरवाने वाले शख्स का इंतजार खत्म हुआ और उसे उसका प्यार मिल गया। वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि लड़की भी उस लड़के को देखकर स्माइल करने लगती है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @realghaziabad नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

"ऑफिस के बाद भी मैं आपके लिए...", लड़की ने अपने Resume पर लिखी ऐसी बात कि Job देने वालों की लग गई लाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।