1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्चा

किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्चा

सोशल मीडिया पर इन दिनों ठेले पर खाना बेचने वाली एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग खाने की कम बल्कि लड़की की खूबसूरती की ज्यादा चर्चा कर रहे हैं।

हिमांशी- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@LAZIZ_INDIA खूबसूरती किसी मॉडल से कम नहीं, इनका नाम हिमांशी है और ये ठेले पर खाना बेचती हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

खाने का बिजनेस आजकल ऐसा धमाल मचा रहा है कि लोग अच्छी-खासी नौकरियां छोड़कर सड़कों पर फूड कार्ट लगा रहे हैं। सबसे बड़ा उदाहरण "वड़ा पाव गर्ल" है, जो दिल्ली में स्टॉल लगाकर वड़ा पाव बेचने का काम करती थीं। इन्होंने रातों-रात सोशल मीडिया पर फेम कमा लिया, जिसके बाद मानो ये एक ट्रेंड सा भी बन गया। हाल में ही नोएडा की सड़कों पर भी इसी ट्रेंड को फॉलो करती एक लड़की इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ठेला लगाने वाली इस लड़की की खूबसूरती और स्टाइल देखकर लोग इसे 'मॉडल' ठेले वाली भी कह रहे हैं।

वायरल वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

इस 'मॉडल' ठेले वाली का असली नाम हिमांशी है। जो इंस्टाग्राम पर @modal_himanshi_didi के नाम से मशहूर हैं। मॉडल जैसी दिखने वाली हिमांशी सड़क किनारे ठेला लगाकर खाना बेचती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फूड व्लॉगर हिमांशी के ठेले पर पहुंचता है और उन्हें एक लंच बॉक्स थमा देता है। जिसे हिमांशी खोलने लगती हैं लेकिन वह लंच बॉक्स काफी मशक्कत करने के बाद ही खुलता है। फिर वह फूड व्लॉगर हिमांशी से खाना पैक करने को कहता है। हिमांशी के ठेले पर सब्जी, दाल, रोटी, चावल, सलाद और कई तरह की लाजवाब चीजें हैं, जिन्हें वह बारी-बारी से पैक करती हैं। इस दौरान वे फूड व्लॉगर के साथ अपने चुलबुले अंदाज में गपशप भी कर रही होती हैं। 

खाने से ज्यादा चर्चे खूबसूरती के

सोशल मीडिया पर खाने से ज्यादा चर्चा हिमांशी की खूबसूरती और उनके कॉन्फिडेंट अंदाज की हो रही है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @laziz_india पर पोस्ट किया गया है। हालांकि, वीडियो में ये साफ नहीं हुआ कि उनकी थाली की कीमत कितनी है, लेकिन थाली की वैरायटी देखकर यह कहा जा सकता है कि ये जायके में भी उतनी ही दमदार होगी, जितनी दमदार हिमांशी की पर्सनैलिटी है।

लोगों ने बताया बिग बॉस ओटीटी की अगली कंटेस्टेंट

हिमांशी का ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर जहां कुछ लोग हिमांशी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इस पर मजेदार और थोड़े तीखे कमेंट्स भी किए। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "रायता तो पानी जैसा लग रहा है!" वहीं, एक ने हिमांशी के स्टाइल पर चुटकी लेते हुए कहा, "बस दुपट्टे की कमी खल रही है।" कुछ लोगों ने तो हिमांशी को बिग बॉस ओटीटी का अगला कंटेस्टेंट तक बता डाला! लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने उनके खाने की तारीफ की और कहा कि थाली देखकर ही भूख लगने लगी है।

सिर्फ खाना बेचना ही काम नहीं बल्कि एक स्टाइलिश आइकन भी

हिमांशी का इंस्टाग्राम अकाउंट (@modal_himanshi_didi) देखकर पता चलता है कि वो सिर्फ खाना बेचने वाली नहीं, बल्कि एक स्टाइलिश आइकन भी हैं। उनके अकाउंट पर कई वीडियो हैं, जिनमें वो अपने अनोखे अंदाज में खाना बेचती हैं और लोगों का दिल जीत लेती हैं। मॉडलिंग और खाने के बिजनेस का ये अनोखा कॉम्बिनेशन लोगों को खूब भा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें

कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस