1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : बेंगलुरु की महिला ने बताए महीने के खर्चे, Cost of Living पर इंटरनेट यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Video : बेंगलुरु की महिला ने बताए महीने के खर्चे, Cost of Living पर इंटरनेट यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Viral Post: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट की काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक महिला ने महीने के खर्चों का ब्यौरा देते हुए महंगी लाइफस्टाइल पर चर्चा की है।

Bengaluru woman reveals monthly expenses, viral post, viral news, Bengaluru - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शहरों में जगजगाती लाइट।

Viral Post: बेंगलुरु शहर भारत के सबसे महंगे शहरों में से एक माना जाता है, खासकर मिडिल क्लास फैमिली और IT प्रोफेशनल्स के लिए। कई स्टडीज और 2025-2026 के ट्रेंड्स में ये बात सामने आई है कि यहां रहने का खर्च मुंबई, दिल्ली या हैदराबाद से भी ज्यादा लग रहा है कई मामलों में। बेंगलुरु की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपने मासिक खर्च का खुलासा करके सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है। उन्होंने बताया कि उनका कुल मासिक खर्च 82,000 रुपये है, जिससे शहर में जीवन यापन की लागत का स्पष्ट अंदाजा लग जाता है।

लिंक्डइन पोस्ट वायरल 

इस पोस्ट को लिंक्डइन पर Meenal Goel नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में महिला ने बताया है कि, वह और उसकी रूममेट 2BHK फ्लैट के लिए हर महीने 37,000 रुपये किराया देती हैं। इसमें से 15,000 रुपये खाने-पीने और किराने के सामान पर खर्च होते हैं, जबकि 5,000 रुपये परिवहन पर खर्च होते हैं। इसके अलावा, हर महीने बिजली-पानी के बिल और घरेलू काम के लिए 4,000 रुपये खर्च होते हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक जरूरतों के अलावा, मनोरंजन और अन्य गतिविधियों पर 17,000 रुपये खर्च किए जाते हैं। इस राशि में बाहर खाना खाने और जिम की सदस्यता फीस भी शामिल है।

Image Source : Linkedin लिंक्डइन पर वायरल पोस्ट।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कई लोग अपने खर्चों की तुलना कर रहे हैं और बेंगलुरु में बढ़ती महंगाई पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'खर्चे आपकी कमाई पर निर्भर करते हैं। जो लोग प्रति माह 25,000 कमाते हैं, वे भी अच्छी तरह से रह रहे हैं, भविष्य के लिए बचत कर रहे हैं और घर पैसे भेज रहे हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'बजट बनाना व्यक्तिगत मामला है। एक जीवनशैली के लिए जो सामान्य लगता है, वही दूसरी जीवनशैली के लिए विलासिता जैसा लग सकता है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सनस्क्रीन पर लिखे pH का फुल फॉर्म क्या होता है, रोज लगाने वाले भी नहीं जानते; बेहद दिलचस्प है जवाब 

इजरायल के पुरुषों के सिर पर लगी टोपी को क्या कहते हैं, खूब देखा होगा मगर नहीं जानते होंगे नाम