A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे दोस्तों से सावधान रहें-सतर्क रहें, हरकत जानकर आप भी कहेंगे यही बात

ऐसे दोस्तों से सावधान रहें-सतर्क रहें, हरकत जानकर आप भी कहेंगे यही बात

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद एक यूजर कह रहा है कि इतने हरामी दोस्त तो दूसरा शख्स कह रहा है कि ऐसे दोस्त से अच्छा है दोस्त न ही हो। आइए आपको बताते हैं कि दोस्तों ने ऐसा क्या किया जो लोग ऐसा बोल रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SANKII_MEMER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आज के समय में लोग ज्यादातर समय बिताते हैं। आप जब भी अपने आस-पास देखेंगे तो किसी न किसी को सोशल मीडिया पर जरूर पाएंगे। मेट्रो में सफर करते समय, फूड कोर्ट में खाते समय, घर पर रेस्ट करते समय, दोस्तों के साथ बैठे हुए समय भी लोग सोशल मीडिया जरूर स्क्रोल करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर यह जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो दोस्त अपने तीसरे दोस्त को इस बात के लिए इनकरेज कर रहे हैं कि वो एक लड़की से जाकर अपने दिल की बात बोल दे। वो बोल रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा वो न ही तो बोलेगी और उनकी बातें सुनकर वो बंदा भी तैयार हो जाता है कि वो जाकर उससे बात कर ले। अब तक तो लग  रहा था कि ये कितने अच्छे दोस्त हैं मगर अगले ही पल सब बदल गया। वो शख्स जैसे ही लड़की के पास पहुंचता है तो वो उसे धक्का दे देते हैं जिससे वो लड़की पर गिर जाता है और इस वजह से लड़की गुस्से में उस पर चाय या कॉफी जो भी था, वो फेंक देती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इतने हरामी दोस्त। दूसरे यूजर ने लिखा- हमला अचानक से हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे दोस्त से अच्छा है दोस्त न ही हो। चौथे यूजर ने लिखा- खत्म है मैटर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

गिरगिट समाज में डर का माहौल है! इस आदमी का Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इस Video के बिना दशहरा रह जाएगा अधूरा, हर साल हो जाता है वायरल, देखकर आएगा मजा