1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिहारी आदमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए! वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

बिहारी आदमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए! वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SIIMPLYMEE1234 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही हैं। कई सारे पेज और अकाउंट तो ऐसे ही हैं जिनका काम दिन भर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहना होता है। आपने भी ऐसे कई सारे पेज और अकाउंट को फॉलो किया ही होगा और आप दिन में जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे, वहां आप तरह-तरह के वायरल वीडियो देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा जो अपनी बाइक पर किसी गांव में सामान बेचने के लिए गया हुआ है। वो प्लास्टिक के अलग-अलग बर्तन और दूसरी चीजें बेच रहा है। वो एक बंदे को प्लास्टिक का टब दिखाता है और वो दावा करता है कि वो बहुत मजबूत है और उस पर चढ़ भी जाएंगे तो नहीं फूटेगा। अब यह देख वो दूसरा आदमी शायद इसे पर्सनली ले लेता है और वो इसके बाद जो करता है, सामान बेचने वाले ने भी नहीं सोचो होगा। इसके बाद वो उसे पकड़कर एक सीमेंट वाली जगह पर जोर से मारकर उसे तोड़ देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिहारी आदमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गलत भिड़ गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिहारी कभी निराश नहीं करे। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मौत आ जाए पर ऐसे दोस्त न मिले, दोस्तों की हरकत देख आप खुद कहेंगे ये बात, देखें Video

बंदे का जिम में था Leg Day और तभी हुआ कुछ ऐसा जो आपको कर देगा हैरान, देखें वायरल Video