1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़का कूल बनने के चक्कर में फूल बन गया, लड़की ने दिया ऐसा रिप्लाई कि अब नहीं बोलेगा फालतू

लड़का कूल बनने के चक्कर में फूल बन गया, लड़की ने दिया ऐसा रिप्लाई कि अब नहीं बोलेगा फालतू

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वहीं कई सारे लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कभी भी लोगों को कुछ अलग नजर आता है तो वो तुरंत उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं और उसमें से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग स्क्रिप्टेड वीडियो इतने मजेदार बनाते हैं कि वो भी सोशल पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप हर दिन कुछ वायरल वीडियो तो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत ही मजेदार है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो जिम के अंदर का है। एक लड़का बैठकर अपनी एक्सरसाइज कर रहा है और तभी एक लड़की वहां पर डम्बल उठाने के लिए आती है। लड़की को डम्बल उठाते देख लड़का कहता है, 'अरे दीदी इतना वेट मत उठाओ, मर्दों वाली बॉडी बन जाएगी।' लड़का यह बोलकर कूल बनने की कोशिश कर रहा था मगर लड़की उसकी ही बेइज्जती कर देती है। लड़की बोलती है कि फिर आपकी क्यों नहीं बनी और यह सुनने के बाद उस लड़के के पास कोई भी जवाब नहीं था। यह वीडियो स्क्रिप्टेड है जो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर therealsujal_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कूल बनने के चक्कर में फूल बन गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहन ने बोला उसको, शर्म मुझे आ गई। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई जहर मिल गया या पोर्टर करवाऊं? तीसरे यूजर ने लिखा- किसने बोला था जबरदस्ती का ज्ञान देने। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुल्हन की फोटो खींचते फोटोग्राफर से जल बैठा दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

मछली खा रहा था मगरमच्छ और तभी जैगुआर ने उसे बना लिया अपना शिकार, Video कर देगा हैरान