A
Hindi News वायरल न्‍यूज ऐसे होनहार दिमाग को शत-शत नमन, लड़के ने बाइक में इंजन की जगह लगा दिया जेनरेटर, वायरल Video देख लोग ठोकने लगे ताली

ऐसे होनहार दिमाग को शत-शत नमन, लड़के ने बाइक में इंजन की जगह लगा दिया जेनरेटर, वायरल Video देख लोग ठोकने लगे ताली

सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ से बनी बाइक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में आप दे सकते हैं कि एक लड़का बाइक को मॉडिफाई कर उसमें इंजन की जगह जेनरेटर लगा रखा है।

मॉडिफाइड बाइक स्टार्ट करता लड़का- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA मॉडिफाइड बाइक स्टार्ट करता लड़का

भारत में जुगाड़ी लोगों की एक नस्ल पाई जाती है। जो अपने जुगाड़ के दम पर इस देश का मुस्तकबिल लिखने की ताकत रखती है। लोग सीमित संसाधनों से भी ऐसी-ऐसी चीजें बना डालते हैं कि दुनिया देखकर दंग रह जाती है। ऐसा ही एक कारनामा एक देसी छोरे ने कर दिखाया है। जिसने देसी जुगाड़ के दम पर एक हैवी बाइक तैयार कर दिया। कुछ मैकेनिकल टूल की मदद से बंदे ने अपनी बाइक को ऐसा मॉडिफाई किया कि देखने वाले बस देखते रह गए। लड़के की यह बाइक फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इस देसी इनोवेशन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

लड़के ने बाइक को मॉडिफाइ कर बनाया सुपर हल्क बाइक

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपनी मॉडिफाइड बाइक के साथ नजर आ रहा है। आपने देखा होगा कि आमतौर पर बाइक में इंजन छोटा सा दिखता है और उसके पहिये भी सामान्य दिखते हैं। लेकिन लड़के द्वारा बनाई गई इस बाइक की बात ही कुछ और है। दरअसल, लड़के ने बाइक में इंजन की जगह एक जेनरेटर फिट कर रखा है। जो बाइक को बहुत ज्यादा पावर देता है। साथ ही लड़के ने बाइक के पहियों को हटाकर उनकी जगह ट्रैक्टर के विशाल पहिये लगा रखे हैं। जो इसे किसी सुपर-हैवी बाइक की तरह लुक दे रहा है। वीडियो में लड़का अपनी बाइक को अपने खलिहान में दौड़ते नजर आ रहा है। इस देसी सुपर बाइक की ताकत देखकर हर कोई दंग है। 

बाइक बनाने वाला लड़का सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर एक बात तो साफ है कि भारत में क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं, हर एक दिमाग में कुछ ना कुछ क्रिएटिव चलते रहता है। लड़के ने अपने दिमाग और उपलब्ध संसाधनों की मदद से जो बाइक तैयार की है, उसकी बाजार में लाखों की कीमत होगी। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे अपने दोस्तों के सात खूब शेयर कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।  कोई इसे "देसी इंजीनियरिंग" का कमाल बता रहा है, तो कोई इसे "जुगाड़ का सुपरहिट फॉर्मूला" कह रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो पर मजाक करते हुए लिखा- "इस बाइक से तो खेत भी जोत सकते हैं और खेतों में पानी भी पटा सकते हैं।" जबकि कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर इस बाइक को बनाने का तरीका पूछा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @t20hacker_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

उस्तादों का भी उस्ताद निकला ये ऑटो रिक्शा वाला, गर्मी से बचने के लिए गाड़ी में ही लगवा लिया कूलर

किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति