1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उस्तादों का भी उस्ताद निकला ये ऑटो रिक्शा वाला, गर्मी से बचने के लिए रिक्शे में ही लगवा लिया कूलर

उस्तादों का भी उस्ताद निकला ये ऑटो रिक्शा वाला, गर्मी से बचने के लिए रिक्शे में ही लगवा लिया कूलर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 11, 2025 05:27 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 05:29 pm IST

गर्मी से बचने के लिए सभी लोग अपने स्तर पर सारी कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन इसी कड़ी में इस ऑटो वाले ने गर्मी से बचने के लिए जो जुगाड़ भिड़ाया उसे देख हर कोई दंग रह गया। ऑटो वाले का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सड़क पर दौड़ता कूलर वाला ऑटो- India TV Hindi
सड़क पर दौड़ता कूलर वाला ऑटो Image Source : SOCIAL MEDIA

इस चिलचिलाती धूप में जहां लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, काम-धंधे पर जाने वाले लोग उसी धूप की मार झेलते हुए काम कर रहे हैं। लेकिन इस घनघोर गर्मी में इस ऑटो रिक्शा चालक ने अपने दिमाग की उपज से गर्मी की छुट्टी कर दी। दरअसल, इस ऑटो वाले ने अपने ऑटो को ठंडा रखने के लिए कुछ ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि अब उसके ऑटो में बिन बुलाए सवारियां बैठने को आतुर हैं। फिलहाल ऑटो वाले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। 

ऑटो वाले ने रिक्शे में लगवाया कूलर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटो सड़क पर चल रहा है। पीछे खड़े कार में बैठा शख्स ऑटो का वीडियो बना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो वाला गर्मी से बचने के लिए अपने ऑटो के पीछे एक कूलर लगवा लिया है। इतना ही नहीं वह अपने ऑटो में तापमान को कम रखने के लिए उसे फाइबर ग्लास से कवर भी कर रखा है। ताकि कूलर बाहर की हवा को ना खिंचे और अंदर बैठने वाले के लिए ऑटो में ठंडक बनी रहे। वीडियो देख यकीनन तौर पर यह कहा जा सकता है कि ये ऑटो वाला अपने साथ-साथ सवारी की सुरक्षा और उसकी हेल्थ को लेकर काफी संवेदनशील है।

वीडियो देख दंग रह गए लोग

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kabir_setia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 70 लाख लोगों ने इसे देखा और करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी। जहां एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा- जुगाड़ु इंसान हो तो हर चीज संभव है। दूसरे ने लिखा- अब इस ऑटो में बैठने के लिए सवारियों के बीच मारपीट होगी। तीसरे ने लिखा- इसका किराया कितना है।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाता दिखा पुलिस वाला, सवाल पूछने पर मिला यह जवाब

लड़की को बाइक चलाते देख लड़के ने दिया ऐसा रिएक्शन कि Video हो गया वायरल, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।