1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bike से दोस्तों के सामने हवाबाजी कर रहा था लड़का, अचानक पहुंचे पिता ने सुताई कर उतारा भूत, Video Viral

Bike से दोस्तों के सामने हवाबाजी कर रहा था लड़का, अचानक पहुंचे पिता ने सुताई कर उतारा भूत, Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियोज में आपने युवाओं को हवाबाजी करते हुए तो खूब देखा होगा। इनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है।

boy flexing bike video, bike stunt video, bike stunt video viral, Pakistan viral video, Pakistan - India TV Hindi
Image Source : X/@MKTYAGGI बेटे को पीटते पिता।

Viral Video: सोशल मीडिया पर फ्लेक्सिंग के इस जमाने आपने युवाओं को हवाबाजी करते तो खूब देखा होगा। ऐसे युवा बाइक, कार और मोबाइल को दोस्तों के सामने दिखाकर खूब हवाबाजी करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक काम करने वाले लड़के को फ्लेक्स करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, एक लड़का पिता की मोटरसाइकिल चुपचाप ले आया और अपने दोस्तों के सामने उसकी चकरी बनाकर घुमाने लगा तभी उसके पिता आ गए और बेटे की जमकर सुताई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। 

पाकिस्तान का बताया जा रहा वीडियो 

एक्स पर वीडियो को @mktyaggi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप एक लड़के को उसके दोस्तों के सामने बाइक से हवा में 8 बनाते हुए देख सकते हैं। जब लड़का बाइक से ये हीरोगिरी कर रहा था तभी पीछे से उसके पिता आ जाते हैं और वहीं लड़के की हीरोगिरी का भू​त उतारने लगते हैं। ये नजारा देखने के बाद आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं। गौरतलब है कि, वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। हालांकि, इंडिया टीवी ऐसे वायरल दावों की पुष्टि नहीं करता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि, 'बहुत बढ़िया हुआ फुल ट्रीटमेंट किया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये सब अब तो केवल पाकिस्तान में ही देखने को मिलता है भारत से तो ये कला खत्म ही हो गई है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बेटे ने समझा था पापा की बाइक से दोस्तों में हीरो बनूंगा...पर पापा ने बनाया अपना स्टंट!।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ये तो भिखारिस्तान का वीडियो है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
क्यूट कटप्पा-बाहुबली के इस Video को देख दिल हार बैठेंगे, रीक्रिएट किए गए सीन पर आए मजेदार रिएक्शन
 

Job से निकाले जाने के बाद अमेरिका को किया Bye Bye, मगर जाते समय ऐसा क्या हुआ जो रोने लगी ये भारतीय महिला, VIDEO